छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
राज्यपाल छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश को दिलाएंगी शपथ,समारोह में शामिल होंगे भूपेश बघेल

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश अरूप कुमार गोस्वामी को 12 अक्टूबर को शपथ दिलाएंगी। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के दरबार हाल में दोपहर 2.30 बजे सम्पन्न होगा। समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे।