देश
विजय पर्व के लिए पहले ही विडियो संदेश रिकॉर्ड कर गए थे सीडीएस बिपिन रावत, संदेश देख सभी हुए भावुक

दिल्ली। आज देश विजय पर्व मना रहा है। इस विजय पर्व को लेकर सीडीएस जनरल बिपिन सिंह रावत ने एक खास संदेश रिकॉर्ड किया था। इंडिया गेट पर इस आयोजन के उद्घाटन समारोह में इस वीडियो संदेश को प्ले किया गया। हाल ही चॉपर क्रैश में अपनी जान गंवा देने वाले सीडीएस के इस वीडियो मैसेज को देख समारोह में मौजूद सभी दर्शक भावुक हो गए।
विडियो संदेश में वे कहते हैं, “स्वर्णिम विजय पर्व के पर मैं भारतीय सेना के बहादुर जवानों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। भारतीय सेना की 1971 की लड़ाई में जीत की 50वीं वर्षगांठ को हम विजय पर्व के तौर पर मना रहे हैं। मैं इस पावन पर्व पर सशस्त्र सेनाओं के वीर जवानों को याद करते हुए उनके बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”