देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

भुवनेश्वर : भारत ने परमाणु क्षमता से लैस अग्नि-5 मिसाइल का किया सफल परीक्षण

   भुवनेश्वर, : भारत ने आज परमाणु क्षमता से लैस मिसाइल अग्नि-5 का परीक्षण किया। सुबह 9 बजकर 53 मिनट पर ओडिशा मेंं 5000 किलोमीटर रेंज की अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया गया।  गौरतलब है कि अग्नि-5 का आखिरी बार दिसंबर 2016 में परीक्षण किया गया था। अग्नि-5, अग्नि सीरीज की मिसाइलें हैं, जिसे डीआरडीओ ने विकसित किया है। अग्नि-5 मिसाइल की ऊंचाई 17 मीटर और व्यास दो मीटर है। इस मिसाइल का वजन 50 टन है। यह डेढ़ टन तक परमाणु हथियार ढोने में भी सक्षम है। इस मिसाइल की स्पीड ध्वनि की गति से करीब 24 गुना तक ज्यादा है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button