नई दिल्ली : बिटकॉइन हुआ सरकारी, वेनेजुला बना सराकरी मान्याता देने वाले पहला देश
नई दिल्ली : लैटिन अमेरिका का बड़ा देश वेनेजुला दूसरी बार आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। इस बीच देश ने इस संकट से उबरने के लिए एक गैरपारंपरिक फैसला लिया है। देश ने तेल आधारित क्रिप्टोकरंसी पेट्रो की शुरुआत की है। जानकारी के लिए बता दें कि यह सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त दुनिया की पहली क्रिप्टोकरंसी है। अधिकांश लोग क्रिप्टोकरंसी में बिटकॉइन को सबसे ज्यादा जानते हैं। इसी तरह पेट्रो भी एक अन्य क्रिप्टोकरंसी है। देश की वामपंथी सरकार ने शुरुआती बिक्री के लिए इसकी 3.84 करोड़ इकाइयां पेश की है।आपको बता दें कि इसकी बिक्री 19 मार्च तक चलेगी। वेनेजुला के प्रधानमंत्री निकोलस मदुरो के मुताबिक बिक्री के शुरुआती 20 घंटों के अंदर पेट्रो को 73.5 करोड़ डॉलर की पेशकश मिली है। उन्होंने बताया, पेट्रो हमारी स्वतंत्रता एवं आर्थिक स्वायत्तता को मजबूत करता है। यह हमें उन विदेशी ताकतों के जाल में फंसने से बचने में मदद करेगा जो हमारा तेल बाजार जब्त कर हमें घुटन में रखने की कोशिश कर रही है।