Crime

एक ही जगह पर पढ़ लीजिए क्राइम की सारी खबरें कहीं और नहीं पढ़ोगे

 1)  रायपुर :  पैसे की लेनदेन को लेकर युवक से मारपीट
रायपुर :  पैसे की लेनदेन को लेकर एक युवक ने दूसरे युवक से गाली-गलौज कर मारपीट किया। प्रार्थी की शिकायत पर देवेन्द्र नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सूरज सोनी 22 वर्ष शास्त्रीनगर फोकटपारा का रहने वाला है। बताया जाता है कि कल रात प्रार्थी फोकटपारा नारायणा अस्पताल के पास खड़ा था तभी आरोपी मन्नु कुलदीप प्रार्थी के पास आया और उधार पैसा लेन देन की विवाद को लेकर प्रार्थी से गाली-गलौज कर मारपीट किया। प्रार्थी की शिकायत पर देवेन्द्र नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294,506,323 के तहत अपराध दर्ज किया है।
 
 2)  रायपुर :  शराब खरीदने के दौरान युवक के जेब से मोबाईल पार
रायपुर : महोवाबाजार शराब दुकान के पास अज्ञात चोर ने युवक के जेब से मोबाईल पार कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर सरस्वती नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी राजकुमार सोनी पिता बिसाहुराम सोनी 24 वर्ष अरिहंत नगर सरोना का रहने वाला है। बताया जाता है कि कल शाम प्रार्थी महोबाबाजार स्थित शराब दुकान गया था। जहां अज्ञात चोर ने प्रार्थी के पैंट की जेब में रखे ओप्पो मोबाईल पार कर दिया। चोरी गए मोबाईल की कीमत करीब 15 हजार रूपए के आसपास बताई जा रही है। प्रार्थी की शिकायत पर सरस्वती नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
 
 3)  रायपुर :  किराना दुकान से नगदी 85 हजार सहित अन्य सामान पार
रायपुर :  ग्राम अछोली स्थित किराना दुकान के गल्ले से अज्ञात चोर ने नगदी 85 हजार सहित अन्य सामान पार कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर उरला पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी तरूण मिश्रा पिता सुलवानी मिश्रा 35 वर्ष ग्राम अछोली का रहने वाला है। प्रार्थी प्रिया किराना स्टोर्स नाम से किराना दुकान चलाता है। बताया जाता है कि 18-19 मार्च के दरम्यानी रात अज्ञात चोर छत के रास्ते से दुकान में प्रवेश किया और गल्ला में रखे नगदी 85 हजार सहित 4 नग चांदी का सिक्का, 38 नग गिफ्ट सिक्का व गुटका का पैकेट पार कर दिया। चोरी गए जुमला कीमती करीब 87 हजार रूपए के आसपास बताई जा रही है। प्रार्थी की शिकायत पर उरला पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
 
 4)  रायपुर :  अधेड़ से एटीएम कार्ड की लूट
 रायपुर :  भनपुरी एसबीआई एटीएम मशीन के पास कार सवार अज्ञात तीन व्यक्ति न प्रार्थी के हाथ से एटीएम कार्ड लूटकर भाग निकले। प्रार्थी की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मुनीराम राय पिता सुंदरलाल राय 47 वर्ष रामेश्वर नगर भनपुरी का रहने वाला है। बताया जाता है कि कल दोपहर प्रार्थी भनपुरी स्थित एसबीआई के एटीएम मशीन में पैसा निकालने गया था। प्रार्थी एटीएम कार्ड को अपने हाथ में पकड़ा था तभी कार क्रमांक एचआर 05 एएन 2622 में सवार अज्ञात तीन व्यक्ति प्रार्थी के पास आए और प्रार्थी के हाथ से एटीएम कार्ड को लूटकर भाग निकले। प्रार्थी की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
 
 5)  कोरबा :  फैंसी दुकान में लूट
कोरबा  :  थाना अंतर्गत जमनीपाली के साडा कालोनी में कमल गिफ्ट होम नामक फैंसी दुकान है। सोमवार की शाम 4.30 बजे दुकान में सेल्स गर्ल मौजूद थी। इस दौरान बाइक सवार दो युवक दुकान के सामने पहुंचे। उन्होंने डिओ मांगा। फि र उसे खरीदने एक युवक ने 2000 रुपए का नोट निकाला। नोट को चिल्हर कराने की बात पर वे आपस में बहस करने लगे। इधर सेल्स गर्ल ने चिल्हर वापस करने के लिए गल्ले से 1700 रुपए निकाला था। बातों ही बातों में वे सेल्स गर्ल के हाथ से उक्त रकम लूटकर भाग गए। दुकान संचालक सुनील भटपहरी ने दर्री पुलिस को घटना की सूचना दी।
 
 6)  रायपुर :  अधेड़ से मारपीट, जुर्म दर्ज
रायपुर :  उरला चौघडिय़ा तालाब के पास तीन युवकों ने एक अधेड़ से गाली-गलौज कर मारपीट किया। प्रार्थी की शिकायत पर उरला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी लीलाराम साहू पिता हिरऊराम साहू 50 वर्ष चौघडिय़ा तालाब के पास उरला का रहने वाला है। बताया जाता है कि कल रात आरोपी डागेश्वर सोनवानी, राधेश्याम सोनवानी व नामदास सोनवानी ने प्रार्थी के बच्चो को गाली-गलौज कर रहा था। जिससे प्रार्थी ने मना किया तो आरोपियों ने प्रार्थी से गाली-गलौज कर मारपीट किया।  प्रार्थी की शिकायत पर उरला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294,506,323,34 के तहत अपराध दर्ज किया है।
 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button