छत्तीसगढ़बड़ी खबरेंरायपुर

तो इस वजह से टीएस सिंहदेव नहीं मनाते अपना जन्मदिन, मानते हैं इसे काला दिन

स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव का हाल ही में जन्मदिन था। इस दिन उन्होनें किसी भी तरह का सेलिब्रेशन करने का मन नहीं बनाया था लेकिन अपने समर्थकों की वजह से उन्हें ऐसा करना पड़ा। मगर क्या आप जानते हैं कि टीएस बाबा कभी भी अपना जन्मदिन नहीं सेलेब्रेट करते ? ऐसा इसलिए नहीं की उन्हें जन्मदिन मानना पसंद नहीं है बल्कि इसके पीछे कोई और वजह से आज फोर्थ आई न्यूज़ आपको वही वजह बताने जा रहा है।

31 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव का जन्मदिन था। इस दिन एक ऐसी घटना घाटी थी जिसकी छाप आज तक देखने को मिलती है। खासकर कांग्रेस के लिए यह दिन किसी काले दिन से कम नहीं है। इसी दिन भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की हत्या की गई थी। 31 अक्टूबर, 1984 को नई दिल्ली के सफदरगंज रोड स्थित उनके आवास पर सुबह 9:30 बजे उन्हें गोली मारी गयी थी। दरअसल इंदिरिअ गाँधी के नेतृत्व में जिस ऑपरेशन ब्लू स्टार को अंजाम दिया गया था सिक्खों का नरसंहार हुआ था उसके बाद इंदिरा गाँधी के ही अंगरक्षकों बेअंत सिंह और सतवंत सिंह ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।

आपको बता दें कि ऑपरेशन ब्लूस्टार एक भारतीय सैन्य अभियान था, जो 1 से 8 जून, 1984 के बीच किया गया था। यह आदेश पंजाब के अमृतसर में हरमंदिर साहिब परिसर की इमारतों से सिख उग्रवादी नेता जरनैल सिंह भिंडरावाले और उनके सशस्त्र अनुयायियों को हटाने के लिए इंदिरा गाँधी ने दिया था।इसमें सिख धर्म के प्रमुख तख़्त, अकाल तख़्त को भी नुक़सान पहुँचा था। पवित्र मंदिर पर सैन्य कार्रवाई की दुनिया भर के सिखों ने आलोचना की थी। और इसी का बदला लेने के उद्देश्य से इंदिरा गाँधी की हत्या की गई थी। इस दिन की स्मृति में टीएस सिंहदेव आजतक कभी खुद से अपना जन्मदिन इस दिन को नहीं मनाते बल्कि इसे एक काला दिवस मानते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button