देशबड़ी खबरें

तबितय बिगड़ने के बाद पीयूष गोयल अस्पपताल में भर्ती

रेल मंत्री पीयुष गोयल को बेचैनी और पेट में दर्द होने के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुंबई, प्रेट्र। रेल मंत्री पीयूष गोयल को बेचैनी और पेट में दर्द होने के बाद मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेल मंत्री सोमवार शाम 6:30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर शाम 6:30 पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने वाले थे।

बेचैनी की शिकायत करने पर उन्हें तुरंत ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया। रेल मंत्री के कार्यालय ने बताया है कि उनकी किडनी में स्टोन है। अब उनकी हालत स्थिर है। उनका आपरेशन नहीं किया जाएगा, लेकिन उन्हें निगरानी में रखा गया है।
अस्पताल में भर्ती होने से पहले गोयल ने उपनगरीय एलफिंस्टन रोड और कुरी रोड स्टेशन का दौरा किया। वहां उन्होंने सेना द्वारा निर्माण किए जा रहे फुट ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। निगरानी बैठक को संबोधित करने के बाद उन्होंने बेचैनी की शिकायत की। एंबुलेंस बुला ली गई, लेकिन उन्होंने अपने वाहन में ही जाना पसंद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button