बॉलीवुड
दिल्ली :राजधानी के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्रियों में भीषण आग, 9 की मौत
दिल्ली : राजधानी के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार को 3 फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई।
रिपोर्ट के मुताबिक आग से 9 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग घायल हैं। फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने आग में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जाहिर की है। जानकारी के मुताबिक आग पटाखा, प्लास्टिक और कार्पेट फैक्ट्रियों में लगी है।
आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं और मौके पर दमकल की एक दर्जन से ज्यादा गाडिय़ां मौजूद हैं। आग सबसे पहले सेक्टर 5 में शाम करीब 6 बजकर 20 मिनट पर लगी। जानकारी के मुताबिक आग एक पटाखा फैक्ट्री के बेसमेंट और फर्स्ट फ्लोर पर लगी। बवाना इंडस्ट्रियल एरिया कनॉट प्लेस से महज 35 किलोमीटर की दूरी पर है। और ब्यौरे की प्रतीक्षा है।