ज्योतिष

पं. अभिषेक कृष्ण शास्त्रि से जानें कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल,आज का राशिफल ( 5 जून 2018 )

मेष राशि

नौकरी पेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। यदि आप व्यवसायी हैं तो समय अनुकूल है, कार्य व्यवसाय को गति दें तो वांछित लाभ होगा।

वृषभ राशि

निवेश व विदेश संदर्भों में अचानक ही कोई सफलता का समाचार प्राप्त होगा। आर्थिक सुविधाओं का उन्नयन होगा, सुख साधन में वृद्धि, वाह्य लोगों का भी समर्थन हासिल होगा।

मिथुन राशि

उच्चाधिकारियों के मध्य योजनाओं को गति देने की बैठक हो सकती है। भूमि भवन संबंधी कार्य व्यवसाय लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कर्क राशि

कामकाज में वांछित गुणात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। क्रीड़ा व शैक्षिक क्षेत्रों में किसी सफल शख्सियत से प्रभावित होंगे। संतान से खुशी का समाचार मिलेगा।

सिंह राशि

पूंजी निवेश से पहले कंपनी की वैधता निजी स्तर पर जांच लें, अन्यथा हानि हो सकती है। बार-बार के व्यावसायिक ऊंच-नीच, घरेलू कलह व सामंजस्यता की कमी के कारण मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है।

कन्या राशि

नवीन कार्य व्यवसाय प्रारम्भ करेंगे। अपने सामाजिक जीवन में मित्रों के साथ निजी या गुप्त रहस्यों का हल निकाल सकते हैं।

तुला राशि

आपकी आय अच्छी बने रहने के आसार हैं। घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अध्यात्मिक उन्नति होगी।

वृश्चिक राशि

नई सूचनाएं और संदेश आपकी महत्वाकांक्षाओं को नए पर लगा सकते हैं। यात्राओं की अधिकता के कारण स्वास्थ कुछ नरम रहेगा।

धनु राशि

आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। वित्तीय मामलों में अपको व्यस्तता बनी रहेगी। वैक्टीरिया/संक्रमित रोगो से बचना चाहिए।

मकर राशि

दूसरे लोगों के सामने आप अपने आपको बेहतर ढंग से अभिव्यक्त करेंगे। भूमि या भवन के विवाद के कारण मानसिक अशांति हो सकती है। अचानक यात्रा का योग बन सकता है।

कुंभ राशि

सामान्य सी बात पर कानूनी विवाद उत्पन्न हो सकता है। कागजी कामकाज और रोजमर्रा के कार्य आप बेहतर ढंग से निपटाएंगे। यात्राओं का योग बन रहा है।

मीन राशि

आप इन दिनों काफी ऊंचे ख्यालों में खोए रहेंगे तथा कुछ कल्पनाएं आपके मन को व्यथित कर सकती हैं। नई परियोजनाओं की शुरूआत करें और दूसरों का सहयोग लेने में हिचक न दिखाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button