छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

राज्यपाल ने स्वेच्छानुदान से दी एम्बुलेंस, रायपुर के आरोग्य संस्थान को मिली बड़ी राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान रायपुर स्थित निरामय आरोग्य संस्थान को एम्बुलेंस प्रदान की। यह एम्बुलेंस राज्यपाल के स्वेच्छानुदान मद से उपलब्ध कराई गई है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

लोकभवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने एम्बुलेंस की चाबी संस्थान के प्रतिनिधियों को सौंपते हुए वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस नई एम्बुलेंस के जरिए संस्थान अब गंभीर मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं देने में अधिक सक्षम होगा।

कार्यक्रम में संस्थान से जुड़े पदाधिकारी और चिकित्सक मौजूद रहे। संस्थान के प्रतिनिधियों ने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एम्बुलेंस मिलने से गरीब और जरूरतमंद मरीजों को काफी सुविधा होगी।

नई एम्बुलेंस से विशेष रूप से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button