छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
राज्यपाल ने अस्पताल पहुंचकर घायल जवानों का हालचाल लिया

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका आज रायपुर के नारायणा हॉस्पिटल पहुंचे और सीआरपीएफ के घायल जवान मंटू नाथ (असम) और राजवीर सिंह (गुजरात) से मुलाकात की। दोनों जवान 8 जुलाई को बीजापुर में नक्सलियों द्वारा किए गए आईडी विस्फोट में घायल हुए थे।
राज्यपाल ने जवानों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों से भी चर्चा कर इलाज की स्थिति जानी और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भरोसा दिलाया कि इलाज में किसी भी तरह की जरूरत होने पर सरकार हर संभव मदद देगी।