बॉलीवुड खबरें |Fourth Eye News |।Bollywood News

दुल्हन के जोड़े में ‘वड़ा पाव गर्ल’! मिस्ट्री मैन संग फोटो के बाद पति युगम के इमोशनल वीडियो से बढ़ा सस्पेंस

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ से चर्चा में आईं ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका करियर नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ है। पति युगम गेरा के साथ रिश्तों में दरार की खबरों के बीच चंद्रिका ने सोशल मीडिया पर दुल्हन के लिबास में एक मिस्ट्री मैन संग तस्वीरें शेयर कर दीं। कैप्शन में लिखा सिर्फ एक शब्द—‘फाइनली’—और बस, यहीं से दूसरी शादी की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया।

तस्वीरें वायरल होते ही फैंस हैरान रह गए। कोई उन्हें बधाई देने लगा तो कोई ट्रोल करने में जुट गया। इसी बीच युगम गेरा के दो इमोशनल वीडियो सामने आए, जिन्होंने पूरे मामले को और उलझा दिया। एक वीडियो में उन्होंने कहा कि अगर कोई लड़की साथ छोड़ना चाहती है तो उसे जाने देना चाहिए, क्योंकि वह पहले ही दूर जा चुकी होती है। वहीं दूसरे वीडियो में उन्होंने नसीब और साथ निभाने वाली बात कहकर इशारों-इशारों में दर्द बयां किया।

सोशल मीडिया पर लोग युगम के प्रति सहानुभूति जता रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स इस पूरे विवाद को पब्लिसिटी स्टंट भी बता रहे हैं। इससे पहले भी युगम ने चंद्रिका के कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की ओर इशारा किया था, जिससे विवाद और गहरा गया।

हालांकि, चंद्रिका ने अब तक न तो दूसरी शादी और न ही किसी नए रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान दिया है। ऐसे में सच्चाई क्या है—रिश्तों में दरार, नई शुरुआत या फिर लाइमलाइट का खेल—इस पर सस्पेंस बरकरार है। अब सबकी नजर दोनों के ऑफिशियल बयान पर टिकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button