छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

जगदलपुर में बाघ आंकलन 2026 का फील्ड सर्वे पूरा, डिजिटल तकनीक से जुटाया गया सटीक डेटा

रायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के औद्योगिक वृक्षारोपण मंडल, जगदलपुर में ‘अखिल भारतीय बाघ आंकलन 2026’ के तहत फील्ड सर्वे सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इस अभियान में वन क्षेत्रों के बीट स्तर पर वैज्ञानिक पद्धति से व्यापक सर्वे किया गया।

मैदानी टीमों ने ट्रेल और ट्रांसेक्ट सर्वे के जरिए वन्यजीवों की उपस्थिति दर्ज की। लाइन ट्रांसेक्ट के तहत पैदल सर्वे कर शाकाहारी जीवों की संख्या, घनत्व और उनके आवास का आकलन किया गया। वहीं ट्रेल सर्वे में पगमार्क, मल और पेड़ों पर खरोंच जैसे संकेतों के आधार पर बाघ, तेंदुआ सहित मांसाहारी वन्यजीवों की गतिविधियों का अध्ययन किया गया।

इस पूरे सर्वे में आधुनिक डिजिटल तकनीक का उपयोग करते हुए M-STrIPES ऐप के जरिए डेटा को रियल टाइम में दर्ज किया गया, जिससे पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित हुई। अधिकारियों के अनुसार, सागौन समेत अन्य प्रजातियों वाले इन क्षेत्रों में वन्यजीवों की मौजूदगी भविष्य की संरक्षण योजनाओं के लिए अहम साबित होगी।

फील्ड डेटा अब अंतिम विश्लेषण के लिए भेजा जा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार जगदलपुर क्षेत्र में वन्यजीवों की संख्या और विविधता में सकारात्मक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button