देश

शोषण से तंग आकर छात्रा ने दी जान

दिल्ली। चेन्नई में एक छात्रा ने सेक्सुअल हरासमेंट से तंग आकर जान दे दी। यह लड़की चेन्नई के एक स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। घर में उसका शव पंखे से लटकता पाया गया। शनिवार को उसका सुसाइड नोट मिलने के बाद पूरा मामला स्पष्ट हुआ। लड़की ने अपने सुसाइड नोट की शुरुआत में लिखा है, सेक्सुअल हरासमेंट को रोकिए। साथ ही उसने इसमें पीड़ित के मानसिक दुख का भी जिक्र किया है। लड़की ने यहां तक लिखा है कि केवल मां की कोख और कब्र ही लड़कियों के लिए सुरक्षित जगह है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button