ज्योतिष

डॉ.अमृता करुणेश्वरी से जाने आज का राशिफल

मेष राशि

आज आपका स्वास्थ्य सही रहेगा और परिवार के साथ समय आनंददायक बीतेगा। आर्थिक मामले में भविष्य के लिए अच्छी प्लानिंग कर सकेंगे। आय में वृद्धि होगी। कलाकार एवं कारीगरों को बेहतर अवसर मिलेंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

वृषभ राशि

आज का दिन प्रसन्नता से बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने से सुख और आनंद की अनुभूति होगी। सगे- संबंधियों मित्रों की तरफ से उपहार मिलेगा। प्रवास और स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। वैवाहिक जीवन का उत्तम सुख प्राप्त होगा।

मिथुन राशि

आज संयम और विचारपूर्ण व्यवहार आपको बहुत से अनिष्टों से बचा लेंगे। वाणी-व्यवहार से गलतफहमी न हो इसका ध्यान रखें। शारीरिक कष्ट, मन को भी अस्वस्थ बनाएंगे। परिवार में क्लेश का वातावरण रहेगा। खर्च अधिक रहेगा।

कर्क राशि

आकस्मिक धन प्राप्ति से आपका आज का दिन अत्यंत रोमांचक और आनंदप्रद बना रहेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आय में वृद्धि होगी। व्यापारियों को मुनाफा होगा। पुत्र और पत्नी से लाभ होगा। विवाह का योग है। उत्तम भोजन और स्त्री सुख मिलेगा।

WhatsApp Image 2018 06 19 at 8.09.53 PM

सिंह राशि

आपको सफलता मिलने में थोड़ा सा विलंब हो सकता है। जीवन में अधिक गंभीरता का अनुभव करेंगे। नए संबंध स्थापित करने से इस वक्त बचें। पिता के साथ मतभेद उत्पन्न होगा। शुभ अवसर के आयोजन के लिए समय अच्छा नहीं है।

कन्या राशि

शरीर में थकान, आलस और चिंता का अनुभव होगा। संतानों के साथ मतभेद या मनमुटाव होगा। स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों के साथ आपका वादविवाद होगा। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। भाई- बंधुओं द्वारा लाभ होने की संभावना है।

तुला राशि

स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। झगड़े-विवाद से दूर रहें। क्रोध और कामवृत्ति पर संयम आवश्यक है। हितशत्रु अधिक प्रवृत्त होंगे। आकस्मिक धनलाभ होगा। अत्यधिक खर्च भी हो सकता है। स्त्रियों को जलाशय से दूर रहना हितकर है।

वृश्चिक राशि

व्यवसाय के क्षेत्र में आज आपको लाभ होगा। मित्रों, सगे संबंधियों और बुजुर्गों से भी लाभ प्राप्ति का संकेत है। सामाजिक प्रसंगों में जाएंगे। आप प्रफुल्लित रहेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग है। सांसारिक जीवन में आनंद होगा।

धनु राशि

आर्थिक और व्यापारिक आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ है। कार्य सरलतापूर्वक सफल बनेगा। परोपकार की भावना आज बलवती रहेगी। आमोद-प्रमोद के लिए आपका दिन व्यतीत होगा। नौकरी व्यवसाय में उन्नति और मान- सम्मान प्राप्त होगा।

मकर राशि

आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी साबित होगा। व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएंगे। लेखन और साहित्य के विषय में विशेष काम करेंगे। फिर भी मन के किसी कोने में आपको अस्वस्थता का अनुभव होगा। संतानों के प्रश्नों के विषय में चिंता उदित होगी।

कुंभ राशि

नकारात्मक विचारों से मन में हताशा जन्म लेगी। इस समय मानसिक उद्वेग और क्रोध बढ़ेगा। खर्च बढ़ेगा। वाणी पर संयम न रहने के कारण परिवार में मनमुटाव और झगड़े होने की संभावना है। स्वास्थ्य खराब होगा। दुर्घटना से बचें। ईश्वर का नाम स्मरण करेंगे।

मीन राशि

व्यापारियों की भागीदारी के लिए उत्तम समय है। पति- पत्नी के बीच दांपत्य जीवन में निकटता का अनुभव होगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ मिलन मुलाकात होगी। प्रेमीजनों का रोमांस अधिक प्रगाढ़ बनेगा। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button