ज्योतिष न्यूज़ और राशिफल | Fourth Eye News

आज का राशिफल – ग्रहों की चाल का प्रभाव आपके दिन पर कैसा रहेगा?

ग्रहों की स्थिति: शुक्र वृषभ में अपनी जगह बनाए हुए हैं, गुरु मिथुन में ज्ञान की बारिश कर रहे हैं। चंद्रमा, सूर्य और बुध कर्क राशि में भावनाओं की तरंगें पैदा कर रहे हैं। मंगल और केतु सिंह में ऊर्जा और असमंजस ला रहे हैं। राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गंभीर चिंतन का संकेत दे रहे हैं।

अब जानते हैं राशियों पर इन ग्रहों का असर:

मेष राशि

घर की सुख-शांति में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़ा निर्णय सोच-समझकर लें। मां के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम और संतान का पक्ष औसत रहेगा, व्यापार संतुलित है।

👉 उपाय: रोज़ सूर्य को जल चढ़ाएं।

वृषभ राशि

आज मेहनत का पूरा फल शायद न मिले। बिज़नेस में मंदी का अहसास होगा। सेहत में नाक, कान या गले से जुड़ी परेशानी हो सकती है। प्रेम-संतान और व्यापार सामान्य रहेंगे।

👉 उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।

मिथुन राशि

पैसों से जुड़े फैसलों में जोखिम से बचें। मुंह से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। रिश्तों में थोड़ी दूरी महसूस होगी। व्यापार लगभग ठीक रहेगा।

👉 उपाय: माता काली को नमन करें।

कर्क राशि

दिन कुछ बुझा-बुझा सा लगेगा। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है लेकिन प्रेम और संतान में संतुलन रहेगा। व्यापार की स्थिति भी अच्छी रहेगी।

👉 उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि

अचानक खर्चों से परेशान रह सकते हैं। पार्टनरशिप में तालमेल बिगड़ सकता है। सिरदर्द और आंखों की समस्या बनी रह सकती है। प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार औसत।

👉 उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।

कन्या राशि

आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा से लाभ नहीं होगा, कुछ परेशान करने वाली खबर भी मिल सकती है। प्रेम-संतान और व्यापार औसत रहेंगे।

👉 उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।

तुला राशि

व्यापार में उतार-चढ़ाव संभव है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें। पिता और खुद के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। प्रेम-संतान संतोषजनक।

👉 उपाय: शनिदेव को नियमित प्रणाम करें।

वृश्चिक राशि

मान-सम्मान को नुकसान पहुंच सकता है। यात्रा को टालें और धर्म में संतुलन बनाए रखें। सेहत और प्रेम में सुधार, व्यापार ठीक रहेगा।

👉 उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।

धनु राशि

समस्याएं पीछा नहीं छोड़ेंगी। चोट या विवाद की आशंका है। स्वास्थ्य औसत, प्रेम-संतान में स्थिरता नहीं, व्यापार में सकारात्मक संकेत।

👉 उपाय: लाल वस्तु साथ रखें।

मकर राशि

स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन में सावधानी रखें। प्रेम और संतान से जुड़ा समय बेहतर है, व्यापार में स्थिरता रहेगी।

👉 उपाय: काली माता को नमन करें।

कुंभ राशि

शत्रु पर हावी रहेंगे, लेकिन कार्य में रुकावटें आ सकती हैं। प्रेम-संतान का पक्ष औसत रहेगा, व्यापार सामान्य रहेगा।

👉 उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि

बच्चों की सेहत चिंता में डाल सकती है। प्रेम में वाद-विवाद टालें। कोई बड़ा निर्णय फिलहाल न लें।

👉 उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button