ज्योतिष न्यूज़ और राशिफल | Fourth Eye News

आज का राशिफल: जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि (Aries):

आज पुराना कर्ज उतरने से राहत मिलेगी, लेकिन फिजूलखर्ची आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है। शेयर बाजार से मुनाफा मन खुश करेगा। नौकरीपेशा लोगों को काम के सिलसिले में दौड़भाग ज्यादा करनी पड़ सकती है। किसी अनजान की बातों में आने से बचें, आपकी मेहनत रंग जरूर लाएगी।

वृष राशि (Taurus):

आज जरूरी कामों पर फोकस बनाए रखें। घूमते-फिरते कोई अहम जानकारी मिल सकती है। लंबे समय से अटका सरकारी काम पूरा होने के योग हैं। घर की साज-सज्जा की योजना बनेगी और संतान से शुभ समाचार मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini):

नए प्रयोग करने का दिन है। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें, वरना विवाद बढ़ सकता है। पिता के साथ बिजनेस को लेकर चर्चा संभव है। परीक्षा के परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer):

आज का दिन खास रहेगा। तनाव से राहत मिलेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। विरोधियों से सतर्क रहें और पारिवारिक बातें बाहर न जाने दें।

सिंह राशि (Leo):

सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर दिन रहेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। दूर रह रहे रिश्तेदार से मुलाकात की योजना बन सकती है। बिजनेस में सुधार होगा, लेकिन सहयोगियों से बातचीत में संयम रखें।

कन्या राशि (Virgo):

नई संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।

तुला राशि (Libra):

आज का दिन अहम है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। बैंक से लोन आसानी से मिल सकता है। दिनचर्या में सुधार जरूरी है। परिवार में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio):

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। खानपान पर नियंत्रण रखें। जरूरी जानकारी साझा करने से पहले सोचें।

धनु राशि (Sagittarius):

मिश्रित फल देने वाला दिन रहेगा। पारिवारिक मामलों पर चर्चा होगी। पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद तनाव दे सकता है। बिजनेस में नई पार्टनरशिप फायदेमंद रहेगी।

मकर राशि (Capricorn):

राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार है। बड़े नेता से मुलाकात संभव है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सफलता मिलेगी, लेकिन विरोधी भी सक्रिय रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius):

आर्थिक रूप से दिन मजबूत रहेगा। पुराने निवेश से लाभ होगा। जीवनसाथी की तरक्की से खुशी मिलेगी। धार्मिक आयोजन का योग है।

मीन राशि (Pisces):

नए वाहन की खरीद की योजना बन सकती है। पढ़ाई में आ रही परेशानी के लिए गुरुजनों से सलाह लें। संतान की संगति पर नजर रखें। धन उधार लेने से फिलहाल बचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button