व्यापार के लिए कैसा रहेगा आज का दिन जाने आज का राशिफल

मेष राशि
आप धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे। यदि आप व्यापार कर रहे हैं तो आपके व्यापार में आज कुछ नए परिवर्तन होंगे, जिससे आगे चलकर आपको लाभ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृषभ राशि
सांसारिक सुख-भोग और नौकर चाकरों से असहयोग से परेशानी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और सफलता मिलने की उम्मीद है। आपकी पूंजी में बढ़ोतरी होगी, लेकिन शुरुआती निवेश में सावधान रहने की आवश्यकता है।
मिथुन राशि
आज आपमें अपने कार्य के प्रति लगन रहेगी एवं रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आप नए कार्यों में विनियोग करेंगे। वाहन खराब होने से अकस्मात खर्चा बढ़ेगा। धैर्य से काम करें, जल्दबाजी में किए गए कार्य से आप परेशान हो सकते हैं।
कर्क राशि
आज आप अधिकांश क्रियाकलापों में लिप्त रहेंगे। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपकी बुद्धि विवेक, नए-नए कार्यों की खोज करने में लगेगी। आप दूसरों की कमियां ढूंढना छोड़ दें तो आज आपकी शान में चार चांद लग सकता है।
सिंह राशि
आपको बहुमूल्य वस्तु से लाभ प्राप्त होगा। नए व्यापार के लिए नई योजनाएं बनेंगी जो आगे चलकर धन लाभ कराएंगी। आज आपको भाई-बहनों का सुख व सहयोग प्राप्त होगा। आत्म विश्वास में वृद्धि होगी।
कन्या राशि
कार्यक्षेत्र में आज जबरदस्त उछाल आपको दिखाई पड़ेगा। आप अपने जूनियर्स के लिए भी थोड़ा सा प्रोटेक्टिव महसूस करेंगे। धन व्यय के योग बन रहे हैं, ध्यान रखिएगा। यात्राओं में बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे।
तुला राशि
अधिक परिश्रम करने के कारण स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। परिवार से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। उत्तरदायित्व बढ़ेगा। सब लोग आपके साहस और पराक्रम की प्रसंशा करेंगे।
वृश्चिक राशि
आज का दिन मिश्रित फलकारक है। अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे, जो आपकी खिन्नता को बढ़ा देंगे। सायंकाल के समय कोई खुशखबरी मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।
धनु राशि
दिन का कुछ समय सामाजिक क्रियाकलापों में लगेगा। भौतिक सुख सुविधाओं में कुछ कमी आ सकती है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे।
मकर राशि
व्यापार की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा। कानूनी विवाद में सफलता, स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। कार्यालय में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए भविष्य की नवीन संभावनाओं को लेकर आ रहा है। आपकी रूचि आध्यात्मिक, आपके अच्छे कर्मों से आपके खानदान का नाम ऊंचा होगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्य में सफलता मिलेगी।
मीन राशि
जो भी काम लगन के साथ करेंगे, उस का फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे।