छत्तीसगढ़

सतरेंगा और गंगरेल डेम में बढ़ेंगी पर्यटन सुविधाएं,भूपेश बघेल कर रहे पर्यटन और संस्कृति विभाग की समीक्षा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की समीक्षा बैठकों का क्रम जारी है। मंगलवार को सीएम बघेल पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा कर रहे हैं। बैठक में सम्बंधित विभाग के मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं अमरजीत भगत उपस्थित हैं। मुख्य सचिव समेत समस्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित हैं। मुख्यमंत्री ने नवीन पर्यटन केंद्र विकसित करने निर्देश दिए हैं।

पुराने मोटल्स के समुचित उपयोग के लिए कार्ययोजना की प्रगति की जानकारी ली है। बता दें कि बैठक में रामवन गमन पर्यटन परिपथ के विकास कार्यों की मुख्यमंत्री समीक्षा कर रहे हैं। प्रत्येक कार्य पर विस्तृत चर्चा की जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निर्देश दिए हैं कि सतरेंगा एवं गंगरेल डेम में पर्यटन सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। अमरकंटक जाने के लिए नई गुणवत्तायुक्त सड़क बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button