छत्तीसगढ़

परिवहन विभाग ने बड़े तादाद में की टैक्स वसूली,वाहनों को किया जब्त,कई जिलों में पहुंचा उड़नदस्ता दल

रायपुर। परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के दिशा-निर्देशन में छत्तीसगढ परिवहन विभाग वाहनों के बकाया टैक्स वसूली के लिए सघन अभियान चला रहा है। आयुक्त परिवहन दिपांशु काबरा ने समस्त जिले के परिवहन अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने निर्देश दिए हैं। इसके तहत विभागीय उड़नदस्ता दल और चेकपोस्ट के अमले ने 12 मार्च को रायपुर, दुर्ग, अम्बिकापुर, रायगढ़, जगदलपुर, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा, कांकेर, मुंगेली, धमतरी, बेमेतरा, महासमुंद तथा बालोद में अभियान चलाया। बड़े तादाद में टैक्स वसूली और बकाया टैक्स के कारण वाहनों को जब्त किया।

परिवहन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 मार्च को रायपुर में चेकिंग के दौरान टैक्स बकाया होने पर 9 वाहनों को जब्त किया गया। इनका टैक्स 20 लाख 87 हजार 348 रुपए है। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय रायपुर ने वाहन स्वामियों के पते पर जाकर डिमांड नोटिस तामिल करवा दिया गया है।
इसी तरह दुर्ग में ओटीएस वसूली एवं बकाया टैक्स के कारण 14 वाहनों को जब्त किया गया। अम्बिकापुर में कुल 40 वाहनों के वसूली के लिए मांग-पत्र एवं नोटिस दिया गया। एक वाहन जो ओटीएस में सम्मिलित है कंडम स्थिति में पाया गया, जिसे नोटिस दिया गया और 3 वाहन स्वामी ने पंजीयन निरस्ती प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किया।

IMG 20220313 WA0011

रायगढ़ में यार्डों में खड़ी गाड़ी के लिए नोटी जारी हुआ। यार्डों में खडत्री जब्त वाहनों का टैक्स पटाने आरटीओ ने फायनेंस कम्पनियों को नोटिस जारी किया है। जिले में बड़ी संख्या में वाहनों पर आरटीओ टैक्स की राशि बकाया के लिए प्रशासन सख्त हो गया है, इनमें वे वाहन भी शामिल है, जिन्हें फायनेंसरों ने किस्त अदा नहीं किए जाने पर हाईपोथिकेशन के आधार पर जब्त कर अपने निर्धारित यार्डों में खड़ा कर दिया है। ये वाहन यार्ड में लंबे समय से बिना टैक्स जमा किए खड़ी है, जिससे शासन का टैक्स राशि के राजस्व की हानि हो रही है।
आरटीओ रायगढ़ ने सागर यार्ड एवं राजलक्ष्मी यार्ड का परिवहन उड़नदस्ता से 12 मार्च को निरीक्षण कराया।

इसमें विभिन्न फायनेंस कंपनी की क्रमशः 48 एवं 30 जब्त वाहने खड़ी थी। इन वाहनों के बकाया मोटरयान कर टैक्स जमा करने के लिए संबंधित फायनेंस कंपनी को नोटिस जारी किया है। साथ ही उन्हें निर्देशित किया गया है कि बकाया कर अदा न करने की स्थिति में इनके विरुद्ध एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त परिवहन विभाग के उड़नदस्ता दल ने 1 वाहन जब्त कर थाने में खड़ा किया है। इसका लगभग 3 लाख 26 हजार रुपए टैक्स बकाया है। जगदलपुर में वाहन क्रमांक सीजी 17 केपी 5922 को जब्त कर 5780 रुपए वसूल किया गया। कोंडागांव में वाहन क्रमांक सीजी-17 एच 1941, सीजी 108 एएच 7400 एवं सीजी-10-डी 8654 ये तीनों वाहने थाने में टैक्स बकाया होने के कारण जब्ती की गई है।

इसके अलावा 9 वाहनों से चालानी कार्रवाई कर 1000 से 2000 रुपए की वसूली की गई। दंतेवाड़ा में 5 वाहनों से चालानी कार्रवाई कर 6500 रुपए वसूल किया गया। इसके अलावा अनफिट वाहनों पर कार्रवाई की गई।
कांकेर में 7 बकाया वाहनों पर कार्रवाई कर कुल 2 लाख 75 हजार 10 रुपए टैक्स वसूल किए गए और एक वाहन जिसका जनवरी 2020 से टैक्स बकाया है, उसे जब्त कर थाने में खड़ा किया गया। मुंगेली में वाहन स्वामियों से सम्पर्क किया गया और 2 से 4 दिन में टैक्स जमा करने के लिए कहा गया। जिला परिवहन कार्यालय धमतरी ने वाहन स्वामियों के पते पर जाकर वाहनों के टैक्स जमा करने के लिए डिमांड नोटिस तामिल करवाया गया।

बेमेतरा में टैक्स डिफाल्टर 119 वाहन स्वामियों को दूरभाष पर बातकर टैक्स जमा करने के लिए सूचित कर दिया गया है। महासमुंद में जुलाई 2021 से मार्च 2022 तक की बकाया वसूली 25 हजार 480 रुपए एवं 46 हजार 550 रुपए की गई है। बालोद में टैक्स बकाया दो गाड़ी सीजी-24 आर 9805 एवं सीजी-19 बीजे 5719 को जब्त किया गया। छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग की ओर से वन टाइम सेटलमेंट योजना चलाई जा रही है। इसकी अंतिम तिथि 31 मार्च है, जिसके तहत वर्ष 2013 से 2018 तक के टैक्स बकाया वाहनों में पेनल्टी की राशि माफ की गई है।

केवल टैक्स एवं ब्याज की राशि देय होगी। इसी क्रम में परिवहन आयुक्त ने जिले के सभी परिवहन अधिकारियों को बकाया टैक्स वसूली के लिए निर्देश दिए गए थे। ऐसे वाहन स्वामी जिनका टैक्स बकाया है और भुगतान नहीं किया जाता टैक्स की वसूली के लिए उनके संपत्ति की कुर्की कर नीलामी की कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए सभी जिला अधिकारी को निर्देशित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button