Uncategorized

रायपुर में वायरल वीडियो: पूर्व मेयर एजाज ढेबर के भतीजे शोएब ढेबर ने बुजुर्ग को दी गालियां, FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में पूर्व महापौर एजाज ढेबर के भतीजे शोएब ढेबर कथित तौर पर बीच सड़क एक बुजुर्ग व्यक्ति से अभद्र भाषा में बात करते और गाली-गलौज करते दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक-दो दिन पुराना है। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से फैलने के बाद लोग कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

यह पहला मौका नहीं है जब शोएब ढेबर विवादों में आए हों। 6 अगस्त को वह कथित रूप से बिना अनुमति जेल के मुलाकात कक्ष में घुस गया था और वहां अभद्र व्यवहार किया था। घटना के बाद जेल प्रशासन ने उसकी किसी भी कैदी से मुलाकात पर रोक लगा दी थी। जेल अधीक्षक के आदेश में कहा गया था कि इस हरकत से सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई और जेल संचालन में बाधा आई। बाद में जेल प्रहरी की शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

बीते वर्ष रायपुर के जूक क्लब में एक व्यापारी से मारपीट का मामला भी सामने आया था। पार्किंग में वाहन रिवर्स करने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद कथित रूप से शोएब ने थप्पड़ मार दिया। शिकायत पर तेलीबांधा थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

करीब पांच साल पहले भी एक फायरिंग और मारपीट मामले में शोएब ढेबर की गिरफ्तारी हुई थी। रायपुर के आईपी क्लब में हुए विवाद के बाद मंदिर हसौद थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में भी पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है आरोपी शोहेब की तलाश की जा रही है ।

तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत व्ही.आई.पी. रोड स्थित राम मंदिर के सामने आरोपी शोयेब ढेबर द्वारा वाहन चलाते समय प्रार्थी आर.बी. मिश्रा की कार को क्षति (स्क्रेच) पहुँचाई गई। इस संबंध में प्रार्थी द्वारा आपत्ति करने पर आरोपी द्वारा प्रार्थी के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त घटना से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

पुलिस के मुाताबिक- तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत व्ही.आई.पी. रोड स्थित राम मंदिर के सामने आरोपी शोयेब ढेबर द्वारा वाहन चलाते समय प्रार्थी आर.बी. मिश्रा की कार को क्षति (स्क्रेच) पहुँचाई गई। इस संबंध में प्रार्थी द्वारा आपत्ति करने पर आरोपी द्वारा प्रार्थी के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त घटना से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

	प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी शोयेब ढेबर के विरुद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 55/26, धारा 296, 351(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button