छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

महिला सशक्तिकरण की पहल: कबीरधाम से 40 स्वसहायता समूह की महिलाएं अध्ययन भ्रमण पर रवाना

रायपुर। कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देते हुए कबीरधाम जिले में आयोजित अंतर्राज्यीय ‘दिशा दर्शन’ भ्रमण कार्यक्रम के तहत स्वसहायता समूह की महिलाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दल मंडला, बिछिया और जबलपुर के लिए प्रस्थान कर चुका है, जहां महिलाएं विभिन्न रोजगारपरक गतिविधियों को नजदीक से समझेंगी।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। ऐसे भ्रमण कार्यक्रम महिलाओं को नए अवसरों से परिचित कराते हैं और उन्हें अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह अनुभव उनके लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में लोहारा और कवर्धा विकासखंड की 40 स्वसहायता समूह की महिलाएं शामिल हैं। भ्रमण के दौरान वे विभिन्न स्थानों पर चल रही स्वरोजगार योजनाओं, उद्यमिता मॉडल और कार्यप्रणाली का अध्ययन करेंगी। साथ ही अपने अनुभव साझा कर भविष्य में अपने क्षेत्र में नए रोजगार के अवसर विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ाएंगी।

यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और ग्रामीण स्तर पर उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button