देशबड़ी खबरें

योगी आदित्यनाथ सपा-बसपा के गठजोड़ से हुए बेचैन

नई दिल्ली

  • उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजनसमाजवादी पार्टी के बीच हुए गठजोड़ से भाजपा में खलबली मच गई है। खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बैचेन हो गए हैं। अपनी प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ आगामी लोकसभा चुनावों के लिए विपक्षी दलों का कोई भी महागठबंधन अराजकता, भ्रष्टाचार और राजनीतिक अस्थिरता लेकर आएगा।

 

  • आगामी लोकसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) एवं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के गठबंधन की घोषणा के बाद योगी ने कहा, ‘लोग एक-दूसरे को पसंद नहीं करते हैं, वे महागठबंधन के बारे में बातें कर रहे हैं। यह गठबंधन भ्रष्टाचार, अराजकता और राजनीतिक अस्थिरता के लिए है।’

 

  • योगी ने यहां पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कहा कि भाजपा ने समाज के सभी वर्गों के विकास और लोगों की आस्था के सम्मान पर ध्यान देकर च्च्राम और रोटी’’ को सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी हमला बोला और कहा कि पार्टी ने परिवार के हित को आगे बढ़ाया, जातिवाद, क्षेत्रवाद को बढ़ावा दिया और देश को 50 साल तक अनिश्चितता की स्थिति में रखा।

 

  • उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने समाज के सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाओं और सुशासन के माध्यम से देश को इस स्थिति से बाहर निकाला। योगी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा 2014 के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करेगी और मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर एक मजबूत एवं सक्षम सरकार बनाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button