एक ही जगह पढ़ लीजिए क्राइम की सारी खबरें, कहीं और नहीं पढ़ोगे!
1) कोरबा : गांजा खपाते दो गिरफ्तार
कोरबा : ओडि़शा से गांजा खपाने कोरबा लेकर आए दो आरोपियों को पुलिस ने राताखार के पास रंगे हाथों धरदबोचा। पकड़े गए आरोपियों में एक रायगढ़ का रहने वाला है, जबकि दूसरा कोरबा के रेलवे स्टेशन का निवासी है। मोटर साइकिल में गांजा खपाने निकले थे।
कोतवाली पुलिस को जानकारी हाथ लगी कि रेलवे स्टेशन के पास रहने वाला फागूराम पिता पुनऊराम ओडि़शा के संबलपुर से काफी मात्रा में गांजा लेकर कोरबा पहुंचा है। उसके साथ उसका सहयोगी अभिषेक राजपूत पिता दिलीप राजपूत ;19द्ध भी साथ में है। दोनों को रंगे हाथों पकडऩे पुलिस ने योजना बनाई और राताखार बस्ती के पास घेराबंदी कर पकड़ लिया। बाइक क्रमांक ओआर 15 जे 8358 में दोनों आरोपी एक बड़ा बैग लेकर जा रहे थे। पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो अलग.अलग प्लास्टिक में तैयार किया गया गांजा का पैकेट मिला। पुलिस के अनुसार करीब 8 किलो गांजा आरोपियों के पास से जब्त किया गया है। फागूराम के साथ पकड़ा गया आरोपी अभिषेक राजपूत रायगढ़ के कैदीमुड़ा का रहने वाला है। आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे ओडि़शा से गांजा लेकर आते थे और यहां खपाया करते थे। आज भी ग्राहकों को गांजा देने निकले थे। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20ख के तहत कार्रवाई की गई है।
गौरतलब है कि फ ागूराम इसके पहले भी तीन बार गांजा बेचते रंगे हाथों पकड़ा जा चुका है। उस वक्त भी एनडीपीएस के तहत पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की थी। इसके बाद भी उसकी आदत में सुधार नहीं आया। जमानत पर जेल से रिहा होते ही गांजा बेचने के गोरखधंधे में लिप्त हो जाता है।
2) रायपुर : घर के बाहर खड़ी स्कूटर में शरारती तत्वों ने लगाई आग
रायपुर : गली नंबर 2 डॉ. राजेन्द्र नगर में घर के बाहर खड़ी स्कूटर को अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। प्रार्थी की शिकायत पर सिविल लाईन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी नकुल जगत पिता किशन जगत 21 वर्ष बुढ़ी माई मंदिर के सामने राजेन्द्र नगर का रहने वाला है। बताया जाता है कि गुरूवार की तडक़े प्रार्थी सोकर उठा तो देखा की उसके घर के बाहर खड़ी स्कूटर क्रमांक सीजी 04 एलएक्स 5771 में अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। जिससे प्रार्थी को करीब 15 हजार का नुकसान हुआ है। प्रार्थी की शिकायत पर सिविल लाईन पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 435 के तहत अपराध दर्ज किया है।
3) रायपुर ; घरेलू विवाद के चलते पत्नी पर चाकू से हमला, पति गिरफ्तार
रायपुर ; घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। प्रार्थिया की शिकायत पर सिविल लाईन पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया कविता नायक पति प्रदीप कुमार नायक 36 वर्ष झंडा चौक पंडरी की रहने वाली है। बताया जाता है कि बुधवार की शाम प्रार्थिया अपने पति आरोपी प्रदीप से घर का खर्च चलाने के लिए पैसे की मांग की। जिस पर आरोपी ने प्रार्थिया से गाली-गलौज कर मारपीट किया और चाकू से पैर व जांघ पर मारकर चोट पहुंचाया। प्रार्थिया की शिकायत पर सिविल लाईन पुलिस ने आरोपी को धारा 294,324,326 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
4) रायपुर : 60 पाव देशी शराब के साथ युवक व महिला गिरफ्तार
रायपुर : अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अवैध रूप से शराब की बिक्री करते एक युवक व महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 60 पाव देशी शराब जप्त किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाईन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तरूण नगर पंडरी में अवैध शराब बेचते आरोपी सलमान पिता मोहम्मद हुसैन 22 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से 28 पाव देशी शराब जप्त की है। इसी तरह मुजगहन पुलिस ने भी खदान तालाब के पास मुजगहन में अवैध रूप से शराब रखी हुई आरोपिया जुगरी बाई टंडन पति विष्णु टंडन 38 वर्ष निवासी सतनामीपारा मुजगहन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से 32 पाव देशी शराब जप्त किया है। पुलिस ने दोनों मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 34-2-च आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
5) रायपुर ; युवक पर ब्लेड से हमला
रायपुर : आरवीएच कालोनी खमतराई में युवक पर ब्लेड से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। प्रार्थी की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी देवाशीष नायक पिता स्व्. राजेन्द्र नायक 29 वर्ष आरव्हीएच कालोनी खमतराई का रहने वाला है। बताया जाता है कि मंगलवार की रात प्रार्थी के पड़ोस में रहने वाला आरोपी सब्बीर किसी दूसरे से झगड़ा कर रहा था। जिससे प्रार्थी ने विवाद करने से मना किया तो आरोपी ने प्रार्थी से गाली-गलौज कर ब्लेड से गर्दन के पास मारकर चोट पहुंचाया। प्रार्थी की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294,323,506 के तहत अपराध दर्ज किया है।