Crime

एक ही जगह पर पढ़ लीजिए क्राइम की सारी खबरें और कहीं नहीं पढ़ोगे

 1)  रायपुर : 10 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
रायपुर :  गुढिय़ारी पुलिस ने 10 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
बताया जाता है कि कल रात पुलिस को सूचना मिली की गुढिय़ारी पड़ा सुलभ के पास एक युवक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में मादक पदार्थ रखा है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने आरोपी के पास रखे बोरी की तलाशी लिए तो उसमें 10 किलो गांजा मिला। मामले में पुलिस ने आरोपी शेख तवरेज पिता शेख मौला 32 वर्ष निवासी गांधीनगर मुर्राभट्टी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20 बी एन.डी.पी.एस.एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
 
 2)  रायपुर :  मामूली बात पर दो महिला आपस में भिड़ी
रायपुर  : गली नंबर 2 वीरभद्रनगर में मामूली बात पर एक महिला ने दूसरे महिला से गाली-गलौज कर मारपीट किया। प्रार्थिया की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया जमुना बघेल पति मुकुंद बघेल 64 वर्ष गली नंबर 2 वीरभद्रनगर की रहने वाली है। बताया जाता है कि कल दोपहर प्रार्थिया नल से पानी भर रही थी तभी पड़ोस में रहने वाली आरोपी संगीता ने प्रार्थिया से विवाद कर मारपीट किया। प्रार्थिया की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धारा 294,506बी,323 के तहत अपराध दर्ज किया है।
 
 3)  रायपुर :  युवक से लूटपाट, बाईक सवार तीन युवक के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर : महोबाबाजार श्री राम चौक के पास बाईक सवार तीन युवकों ने स्कूटी सवार युवक से झुमाझटकी कर नगदी 600 रूपए लूट लिए। प्रार्थी की शिकायत पर कबीरनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी प्रकाश तिवारी पिता तिलकधारी तिवारी 38 वर्ष वीर सावरकर नगर हीरापुर का रहने वाला है।  बताया जाता है कि कल शाम प्रार्थी अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी 04 एलजे 7539 से कहीं जा रहा था तभी महोबाबाजार श्रीराम चौक के पास मोटरसायकल क्रमांक सीजी 04 केवाय 1255 में सवार आरोपी गोपाल बाग, सन्नी तांडी व टीके बघेल आया और प्रार्थी के स्कूटी को टक्कर मारकर गिरा दिया। जिसके बाद आरोपियों ने प्रार्थी से झुमा झटकी कर प्रार्थी के जेब में रखे नगदी 600 रूपए लूट लिए। इस झुमा झटकी में  प्रार्थी के गले में पहने सोने की चैन व चश्मा भी गिर गया। जो नहीं मिला। प्रार्थी ने बाईक नंबर देख लिया था। जिससे उसने इसकी शिकायत कबीरनगर थाने में की। मामले में पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी कर रही है।
 
 4)  रायपुर :  शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर  : शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। प्रार्थिया की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
खमतराई थाना से मिली जानकारी के अनुसार नेहरूनगर भिलाई निवासी 30 वर्षीय प्रार्थिया ने थाने में शिकायत किया कि उसका मुलाकात आरोपी गौरव कुमार सिंह पिता मदन सिंह 25 वर्ष निवासी सरोरा से टाटीबंध के पास हुआ। जिसके बाद से आरोपी ने प्रार्थिया को शादी का प्रलोभन देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा। जिसके बाद शादी से इंकार कर दिया। प्रार्थिया की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)(ढ) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
 
 5)  कोरबा : सटोरियों को पकड़ा
कोरबा :  सीएसईबी चौकी अंतर्गत पंप हाऊस क्षेत्र में सटोरियों की सक्रियता बढ़ रही थी। इसकी सूचना सीएसईबी चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर को मिली। जिसके बाद क्षेत्र में मुखबिर लगाए गए थे। बिलासपुर के जयरामनगर निवासी पवन बघेल क्षेत्र में आकर सट्टा खिलवाने में लगा था। मुखबिर ने इसकी सूचना चौकी प्रभारी को दी, जिस पर घेराबंदी करके पुलिस ने पवन बघेल समेत 2 अन्य लोगों को पकड़ा। उनके पास से 1260 रुपए नगद व हजारों का सट्टा-पट्टी के साथ मोबाइल जब्त किया गया।
 
 6) रायपुर :  घर से नगदी सहित मोबाईल पार
रायपुर  : राजेन्द्र नगर स्थित मकान से अज्ञात चोर ने नगदी 7 हजार सहित दो नग मोबाईल फोन पार कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर उरला पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी रोहित कुमार वर्मा पिता विजय प्रसाद वर्मा 22 वर्ष बेंद्री रोड उरला का रहने वाला है। बताया जाता है कि कल रात प्रार्थी घर का दरवाजा खोलकर सो रहा था तभी तडक़े करीब साढ़े 3 बजे अज्ञात चोर ने घर में प्रवेश कर नगदी 7 हजार सहित 2 नग मोबाईल पार कर दिया। चोरी गए जुमला कीमती करीब 13500 रूपए के आसपास बताई जा रही है। प्रार्थी की शिकायत पर उरला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 
 7)  भिलाई :  मोबाईल चोरी के आरोपी गिरफ्तार
 भिलाई : दुर्ग भिलाई शहरी क्षेत्रों में घटित हो रही चोरी, नकबजनी की घटनाओं को ध्यान में रखते हुये टीम द्वारा संधन पेट्रोलिंग कर चोरों एवं उठाईगिरों पर निगाह रखी जा रही थी इसी दौरान  जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की कुम्हारी सतनामी मोहल्ला के रहने वाले आरोपी को पकडक़र पूछताछ किया गया। मौके पर उनके कब्जे से 12 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाईल बरामद किया गया। आरोपी ने उक्त मोबाईल को शराब दुकान, बाजार, बस स्टैण्ड, ट्रेन, ट्रांसपोटिग में खड़े  ट्रक एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों से अलग-अलग समय पर चोरी करना  स्वीकार किया कि आरोपी के खिलाफ थाना कुम्हारी में 41(1+4) जा.फौ. 379 भादवि की कार्यवाही की जा रही है। अन्य चोरी के प्रकरणों में भी  पूछताछ की जा रही है। जप्तशुदा मोबाईल मालिकों का पता तलाश किया जा रहा है।
 

 8)  महासमुंद :  4 किलो गांजे के साथ दो पकड़ाए
महासमुंद  : ग्राम पचेड़ा के पास रविवार सुबह 11 बजे पुलिस ने चार किलो गांजा के साथ दो लोगों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर कि बाइक क्रमांक सीजी 04 सीडब्ल्यू 5890 में दो लोग गांजा लेकर खल्लारी की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने ग्राम पचेड़ा के पास घेराबंदी कर सामने से आ रही बाइक को रोका। तलाशी के दौरान गांजा बरामद हुआ। बाइक में सवार वार्ड 20 भाटापारा के चुनेश्वर देवांगन पिता ईश्वर (24) एवं बिजली नगर वार्ड 17 छावनी दुर्ग के मनोज देवांगन पिता राजेश (22) को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
 
 9)  महासमुंद :  धोखाधड़ी, जुर्म दर्ज
महासमुंद :  एटीएम कार्ड से 43 हजार रूपए धोखाधड़ी कर खाते में समायोजन करने के मामले में पिथौरा पुलिस ने भादवि की धारा 420, 66 आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। ग्राम मुड़पार कसडोल निवासी अगिन सिंह यादव ने एसपी कार्यालय में इसकी लिखित शिकायत कर पूरे मामले की विस्तारपूर्वक जानकारी दी थी।
 
 10) महासमुंद : मोटर पंप और कृषि सामग्री चोरी
महासमुंद :  पिथौरा थाना क्षेत्र के परसापाली खार में सिंचाई के लिए किसानों द्वारा लगाए गए मोटर पंप और कृषि सामग्री अज्ञात ने पार कर दी। किसानों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। जानकारी के मुताबिक पिथौरा वार्ड 13 बागड़पारा के महेश पटेल पिता रामचरण पटेल (40) ने पिथौरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि सिंचाई के लिए लगाए गए एक नग सब मर्सिबल पंप, एक स्पेयर पंप, एक 140 मीटर केबल वायर, एक-एक  कुदाल, फावड़ा, टंगिया को 17 मार्च की देर शाम अज्ञात ने पार कर दी। जांच पश्चात पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
 
 11) महासमुंद :  किशोरी से अनाचार
महासमुंद : कोमाखान थाना क्षेत्र की एक किशोरी दुष्कर्म का शिकार हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376, 363 और लैंगिक अपराध की धारा 4, 6 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक 18 मार्च की शाम करीब 5 बजे आरोपी सिवनीकला निवासी डगेश्वर साहू उर्फ उगेन्द्र पिता पुनुराम साहू (19) ने एक किशोरी को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

 12) कोरबा :  शराब परोसना पड़ा महंगा
कोरबा :  उरगा थाना अंतर्गत ग्राम चीतापाली में लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री हो रही है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस समय-समय पर मौके पर पहुंचकर अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई भी करते आ रही है। उरगा पुलिस को लंबे समय से ग्राम चीतापाली में रहने वाली सुमित्रा बाई पति बिसाहू पटेल उम्र 50 वर्ष के बारे में जानकारी प्राप्त हो रही थी। सुमित्रा बाई सार्वजनिक स्थल पर शराबियों के लिए जगह उपलब्ध करा रही थी। पुलिस की कार्रवाई के दौरान चीतापाली उरगा निवासी संजय कुमार नागेसिया पिता मनमोहन 26 वर्ष को पकड़ा है। वहीं शराब परोसने वाली महिला के खिलाफ भी 36 च आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
 
13)  कोरबा :  चार डकैतों के पकड़े जाने की खबर
कोरबा  : विगत 15 मार्च को एसईसीएल के गेवरा-दीपका खदान में दबिश देकर डाका डालने वाले चार आरोपियों को पकड़े जाने की खबर है। हालांकि पुलिस द्वारा मामले का खुलासा नहीं किया गया है। एसईसीएल के गेवरा और दीपका खदान के अंतर्गत कोयला की खुली खदानों और वहां स्थित स्टोर व यार्ड को काफी समय से सशस्त्र डकैत निशाना बनाते आए है। विगत 15 मार्च को भी निहत्थे सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर डीजल लूट ली गई थी। मामले की शिकायत दीपका थाना में दर्ज की गई थी। डकैतों पर अपराध पंजीबद्ध कर उनकी पतासाजी की जा रही थी। इसी कड़ी में डकैती में शामिल डकैतों की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने डकैत गिरोह के चार सदस्यों को पकडऩे में सफलता हासिल की है। माना जा रहा है कि देर शाम पुलिस द्वारा मामले का खुलासा किया जा सकता है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button