Uncategorized

एक ही जगह पर पढ़ लीजिए क्राइम की सारी खबरें और कहीं नहीं पढ़ोगे

 1) कोरबा :  चैन लूटकर फरार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोरबा : बिते दिनो झाड़ू लगा रही महिला के गले से बाइक सवार दो युवकों ने लगभग डेढ़ तोला सोने का चैन लूटकर भाग निकले थे। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर उनकी खोजबीन कर रही थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर आरोपी रजनीकांत (32) निवासी इमली छापर तथा गणेश दास मानिकपुरी (28) निवासी कुसमुंडा को शराब दुकान कुसमुंडा से पकड़ लिया। दोनो आरोपियों ने गुनाह स्वीकार किया है।
 
 2)  रायपुर : 32 पाव अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
रायपुर : कबीरनगर पुलिस ने 32 पाव अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
बताया जाता है कि कल रात पुलिस को सूचना मिली की हीरापुर आरके पार्किंग के पास एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने आरोपी मोहम्मद फरीद पिता स्व. हब्दुल हमीद 24 वर्ष बंधवापारा पुरानी बस्ती का रहने वाला है। पुलिस ने प्रार्थी के पास से 32 पाव अंग्रेजी शराब जप्त किए है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34-2 आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
 
 3)  रायपुर :  वाहन पार्किंग को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े
रायपुर :  दिनदयाल आवास फेस-1 में वाहन पार्किंग करने की बात पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों की शिकायत पर कबीरनगर पुलिस ने काऊंटर मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहले पक्ष से प्रार्थी राजेश राय पिता रविंदरनाथ 32 वर्ष निवासी दिनदयाल आवास ने थाने में शिकायत किया कि आरोपी वंश पाठक, बृजेश सिंह एवं लल्लन ने प्रार्थी को वाहन पार्क करने की विवाद के चलते गाली गलौज कर मारपीट किया। वहीं दूसरे पक्ष से प्रार्थी बृजेश कुमार पिता चंद्रभान सिंह 39 वर्ष निवासी दिनदयाल आवास ने थाने में शिकायत किया कि आरोपी राजेश राय एवं केशरलाल ने प्रार्थी को वाहन पार्क करने की विवाद के चलते गाली गलौज कर मारपीट किया। दोनों पक्षों की शिकायत पर कबीरनगर पुलिस ने काऊंटर अपराध दर्ज किया है।
 
4 )  रायपुर :  शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर अधेड़ से मारपीट
रायपुर  :  आरडीए कालोनी गार्डन डीपरापारा में अधेड़ से मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। प्रार्थी की शिकायत पर डीडीनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी श्रीकांत देशपांडे पिता स्व. डीटी देशपांडे 54 वर्ष आरडीए कालोनी डीपरापारा रायपुरा का रहने वाला है। बताया जाता है कि कल शाम प्रार्थी के मोहल्ले में ही रहने वाला आरोपी राम वैष्णव पिता संतोष दास 24 वर्ष प्रार्थी के पास आया और शराब पीने के लिए पैसा मांगा। प्रार्थी द्वारा पैसे नहीं देने पर आरोपी ने प्रार्थी से गाली-गलौज कर मारपीट किया। प्रार्थी की शिकायत पर डीडीनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294,506,323,327 के तहत अपराध दर्ज किया है।
 
 5)  रायपुर :  मामूली बात पर युवक से मारपीट
रायपुर :  गंगानगर खमतराई में चार युवकों ने एक युवक के घर जबरन प्रवेश कर मारपीट किए। प्रार्थी की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी संतोष साहू पिता नारायण साहू 26 वर्ष गंगानगर खमतराई का रहने वाला है। बताया जाता है कि 11 मार्च की रात आरोपी गोलू निषाद, लालू डोंगरे, चंद्रशेखर साहू व अन्य प्रार्थी के घर के पास बैठे थे और गुटखा खाते हुए गाली-गलौज कर रहे थे। जिससे प्रार्थी ने मना किया तो आरोपियों ने जबरन प्रार्थी के घर में प्रवेश कर प्रार्थी से गाली-गलौज कर मारपीट किया। प्रार्थी की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 452,294,506,323,34 के तहत अपराध दर्ज किया है।
 
 6)  रायपुर :  युवती से मारपीट, मामला दर्ज
रायपुर  : अशोका इम्प्रेशन में युवती से मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। प्रार्थिया की शिकायत पर पंडरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया कीर्ति मिश्रा पिता स्व. विजय मिश्रा 23 वर्ष अशोका इम्प्रेशन पंडरी की रहने वाली है। बताया जाता है कि रविवार की रात वहीं रहने वाला आरोपी उदय खांडे ने किसी बात को लेकर प्रार्थिया से गाली-गलौज कर मारपीट किया। प्रार्थिया की शिकायत पर पंडरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294,506,323 के तहत अपराध दर्ज किया है।
 
7) रायपुर :  शराब दुकान के काऊंटर से स्केनर डिवाईस पार
रायपुर :  कचना रोड स्थित अंग्रेजी शराब दुकान से अज्ञात चोर ने स्केनर मशीन पार कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर पंडरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अभय सिंह पिता सुरेश सिंह 39 वर्ष अश्वनी नगर पुरानी बस्ती का रहने वाला है। प्रार्थी कचना रोड स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में सेल्समेन है। बताया जाता है कि कल रात अज्ञात चोर ने दुकान के काऊंटर में रखे स्केनर डिवाईस को पार कर दिया। चोरी गए स्केनर डिवाईस की कीमत करीब 44990 रूपए के आसपास बताई जा रही है। प्रार्थी की शिकायत पर पंडरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
 
 8)  कोरबा :  डकैती के आरोप में 5 गिरफ्तार
कोरबा  :  एसईसीएल के मानिकपुर क्षेत्र में स्थित सेंट्रल वर्कशॉप में 10 मार्च की रात 2 बजे कुछ  लोग दीवार फ ांदकर पहुंचे और 35 हजार का 70 मीटर तांबा केबल पार किया था।अंधेरे में सुरक्षा कर्मियों ने उनका पीछा किया तो गिरोह के लोगों द्वारा लगाए गए आवाज में विष्णु व धनसिंह सुनाई दी। मामले में एसईसीएल के सुरक्षा उप निरीक्षक अमृतलाल खरे ने रिपोर्ट लिखाई थी। पुलिस मामले में चोरी का अपराध दर्ज कर जांच कर रही थी। मामले में पतासाजी व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच व मानिकपुर पुलिस की संयुक्त टीम को लगाया गया था। टीम ने जांच करते हुए संदेह के आधार पर सोनपूरी से विष्णू व धनसिंह को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना करना बताया। मामले में डकैती का अपराध होने पर जुर्म दर्ज करते हुए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कोमल साहू, राकेश तंवर व मोहम्मद इमरान को गिरफ्तार कर लिया है।

9)  कोंडागांव :  पत्नी की हत्या कर स्वयं फांसी पर झूला
कोण्डागांव  : विश्रामपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खल्लारी गांव में पति पत्नी के आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि अपनी पत्नी को मारकर पति पिलसु नेताम ने शव को दफनाने की कोशिश कर रहा था। उसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उसे देख लिया और सरपंच व ग्राम के लोगों ने इसकी सूचना विश्रामपुरी थाना में दी।
पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों से पूछताछ करने पर बताया गया कि कुछ दिनों से पिलसु नेताम और उसकी पत्नी लक्ष्मीबाई नेताम दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा होता था। उसी प्रकार बीती रात को भी विवाद हुआ तो पिलसु ने आक्रोश में आकर कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इस दौरान भतीजा सुकमन भी था। हत्या के बाद घबराकर शव को दोनों ने गांव से आधा किमी दूर ले जाकर दफनाया। उसके बाद पछतावे में आकर पति ने भी आत्महत्या कर लिया होगा। वहीं भतीजा सुकमन मौके से फरार है।
 
 10)  कोंडागांव :  घरेलू विवाद में युवक ने चाचा को उतारा मौत के घाट
कोण्डागांव  : ग्राम पंचायत भंडारवंडी के आश्रित गांव भेलगांव के निवासी श्ंाकर यादव 32 पिता सुखराम यादव ने अपने चाचा जगदीश यादव 35 वर्ष पिता गट्टीराम यादव की डंडे से चेहरे पर वार कर हत्या कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी श्ंाकर यादव का मृतक चाचा से अक्सर शराब के नशे में जमीन और पेड़ से इमली तोडऩे को लेकर विवाद होता था। इसी तरह इमली तोडऩे को लेकर विवाद हुआ। आरोपी ने गुस्से में आकर डंडे से मृतक के सिर पर वार किया और फरार हो गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी फरसगांव पुलिस को दी। पुलिस मामला पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
 
 11 )  जगदलपुर :  अनाचारी को 10 साल का सश्रम कारावास
जगदलपुर :  भानपुरी थाना क्षेत्र में लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व गांव के ही युवक ने घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देकर युवती के साथ बलात्कार किया था। इस मामले में विशेष न्यायाधीश ने दो धाराओं में 10-10 वर्ष का कठोर कारावास एवं 15 हजार रूपए का जुर्माना किया।
न्यायालयीन सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम कुंगारपाल मुंडागुड़ा पारा निवासी 30 वर्षीय लोमेश ने 15 अगस्त 2016 की दोपहर लगभग 2 बजे युवती के घर में घुसकर विवाह करने के लिए बोला। उसके बाद युवती को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया। उसी समय पीडि़ता की मां ने धक्का देकर कमरे में पहुंची तो आरोपी फरार हो गया।
भानपुरी पुलिस ने आरोपी को 22 अगस्त 2016 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कियाए जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस मामले में विशेष न्यायाधीश निरंजन लाल चौहान ने अभियुक्त लोमेश को धारा 376 के तहत 10 वर्ष का कठोर कारावास एवं 10 हजार रूपए का जुर्माना तथा धारा 450 के अंतर्गत 10 वर्ष का कठोर कारावास एवं 5 हजार रूपए का जुर्माना किया है। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी। इसके अलावा पीडि़ता को पीडि़त प्रतिकर राशि 10 हजार रूप प्रदान किया जाएगा।
 
 12)  जगदलपुर :  पूर्व रंजिश में पड़ोसी की हत्या
जगदलपुर  :  दरभा के कापानार में पुरानी रंजिश को लेकर ग्रामीण ने दूसरे के सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी है। पुलिस के मुताबिक कापानार के सोमड़ू उर्फ सुर्रा कवासी मंगलवार की दोपहर गांव में ही घूम रहा था। इसी बीच रास्ते में उसे आरोपी बुधराम कवासी उर्फ मेड़ा मिला। दोनों के आमने-सामने आने के बाद जमीन को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया और आवेश में आकर आरोपी ने पत्थर उठाकर सोमड़ू के सिर पर दे मारा जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button