छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

आज का ग्रह-संकेत और राशि फल

ग्रहों की चाल: शुक्र वृषभ में हैं, गुरु मिथुन में, चंद्रमा-सूर्य-बुध कर्क में, मंगल-कैतु सिंह में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि के गोचर पर हैं।

मेष (Aries)

माँ के स्वास्थ्य पर खास ध्यान दें। खुद का भी ख्याल रखना जरूरी है। घर में हलचल बनी रहेगी, थोड़ा तनाव हो सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक-ठाक है। व्यापार सामान्य रहेगा। पीली वस्तु अपने पास रखें, शुभता बढ़ेगी।

वृषभ (Taurus)

नया व्यापार शुरू करने का समय सही नहीं है। ऊर्जा कम महसूस होगी। स्वास्थ्य भी थोड़ा डगमगाने वाला रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति सामान्य रहेगी। हरी वस्तु अपने आस-पास रखें, लाभ होगा।

मिथुन (Gemini)

जुआ, सट्टा या लॉटरी में निवेश न करें। बोलते समय सावधानी बरतें और निवेश से बचें। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक-ठाक है। व्यापार में हल्की मजबूती आएगी। शिवजी को जलाभिषेक करना शुभ फल देगा।

कर्क (Cancer)

स्वास्थ्य पर थोड़ी नरमी-गरमी महसूस होगी। ज़िंदगी के जरूरी साधन समय पर मिलेंगे। प्रेम-संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु अपने पास रखें, लाभ मिलेगा।

सिंह (Leo)

मन चिंताग्रस्त रहेगा, अनजाने डर सताएंगे। सिरदर्द और आंखों में परेशानी हो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बेहतर होगी। व्यापार ठीक-ठाक चल रहा है। पीली वस्तु साथ रखें।

कन्या (Virgo)

आय में कमी महसूस होगी, मन प्रसन्न नहीं रहेगा। प्रेम और संतान का हाल सामान्य है। व्यापार में उछाल की उम्मीद कम है। पीली वस्तु का दान करने से फायदा होगा।

तुला (Libra)

उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा, पर उम्मीद से कम मिलेगा। व्यापार में मध्यम स्थिति रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें, शुभ फल मिलेगा।

वृश्चिक (Scorpio)

भाग्य थोड़ा ऊपर-नीचे रहेगा। कार्यों में बाधाएं आएंगी। प्रेम और संतान अच्छी स्थिति में हैं। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। पीली वस्तु साथ रखें।

धनु (Sagittarius)

कोई जोखिम न लें। स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। प्रेम और संतान सामान्य रहेंगे। व्यापार भी ठीक-ठाक रहेगा। लाल वस्तु अपने पास रखें।

मकर (Capricorn)

जीवनसाथी और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी और कामकाज में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ गुस्से में कोई फैसला न लें। प्रेम, संतान और व्यापार मध्यम स्थिति में हैं। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ (Aquarius)

शत्रु परास्त होंगे। ज्ञान और गुण की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु साथ रखें।

मीन (Pisces)

विद्यार्थियों और लेखकों के लिए समय मध्यम है। मानसिक स्वास्थ्य पर खास ध्यान दें। प्रेम-संतान सामान्य रहेंगे। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। पीली वस्तु अपने पास रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button