बिहार एमएलसी चुनाव से पहले महागठबंधन का गुब्बारा फूटा, कांग्रेस और आरजेडी में खुली जंग

बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के ऐलान के साथ ही तथाकथित महागठबंधन का ढोंग पूरी तरह बेनकाब हो गया है। आज सुबह कांग्रेस ने आरजेडी के ही उम्मीदवारों के खिलाफ अपनी सूची जारी कर विपक्षी एकता की फर्जी इमारत में सीधी दरार डाल दी। जिस महागठबंधन के नेता राष्ट्रीय मंचों पर एकता के बड़े-बड़े दावे ठोकते थे, वे अब एक-एक एमएलसी सीट की खैरात के लिए एक-दूसरे के कपड़े फाड़ने पर उतर आए हैं।
कांग्रेस द्वारा चार सीटों पर आरजेडी के सामने अपने प्रत्याशी उतारने से यह साबित हो गया है कि इस कुनबे में न कोई विचारधारा है और न ही देश के लिए कोई दृष्टि, बस केवल निजी महत्वाकांक्षाओं का नंगा नाच चल रहा है। चुनाव से पहले ही विपक्षी खेमे में मचे इस घमासान ने एनडीए के विजय रथ का रास्ता और ज्यादा आसान व निष्कंटक बना दिया है।
जनता सब देख रही है कि अपने स्वार्थ के लिए जो राजनीतिक दल आपस में ही वफादार नहीं रह सकते, वे बिहार और देश का नेतृत्व क्या संभालेंगे। बिहार की जागरूक जनता इस बिखरते और स्वार्थी गठबंधन को आगामी चुनावों में पूरी तरह से नकारने का मन बना चुकी है।
ये खबर भी पढ़े —:



