कुनकुरी के छठ घाट पर CM विष्णुदेव साय ने पत्नी संग दिया उगते सूर्य को अर्घ्य, प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

At the Chhath Ghat in Kunkuri, CM Vishnu Deo Sai, accompanied by his wife, offered 'arghya' (oblations) to the rising sun and prayed for the prosperity of the state.
आर्टिकल अच्छा लगे तो शेयर करें

लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित छठ घाट पहुंचे। यहां उन्होंने उगते सूर्यदेव को उषा अर्घ्य अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने भगवान सूर्यदेव और छठी मैया से प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति की कामना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने छठ व्रतियों, श्रद्धालुओं और प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि अपने कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में श्रद्धालुओं के बीच छठ महापर्व में शामिल होकर सूर्यदेव की आराधना करना उनके लिए सौभाग्य और प्रसन्नता का विषय है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छठ महापर्व हमारी सनातन संस्कृति, अटूट लोक आस्था और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अद्भुत संगम है। यह पर्व हमें जीवन के आधार सूर्य, जल और प्रकृति के प्रति श्रद्धा एवं आभार प्रकट करने की सीख देता है। छठ पूजा में समाहित पवित्रता, अनुशासन, संयम, तपस्या और समर्पण की भावना भारतीय संस्कृति की महान परंपराओं को दर्शाती है।

ये खबर भी पढ़ें —: छठ महापर्व पर CM विष्णुदेव साय का कुनकुरी को बड़ा तोहफा, 15.50 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन!

उन्होंने कहा कि कुनकुरी सहित पूरे जशपुर अंचल में छठ महापर्व को लेकर लोगों में गहरी आस्था है। यहां यह पर्व पूरे उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाता है। छठ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, पारिवारिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का भी माध्यम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी समृद्ध परंपराएं समाज को एकजुट रखने के साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ती हैं। उन्होंने सूर्यदेव और छठी मैया से प्रार्थना की कि प्रदेश के हर परिवार में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि बनी रहे। छत्तीसगढ़ विकास और खुशहाली के रास्ते पर लगातार आगे बढ़ता रहे।

इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में छठ व्रती महिलाएं एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *