छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जनजातीय गौरव दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा और छत्तीसगढ़ के अमर शहीद वीर नारायण सिंह, गेंद सिंह, गुंडाधुर जैसे महापुरुषों को नमन किया गया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में केंद्र और राज्य सरकार की आदिवासी कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए बस्तर में नक्सलवाद के खात्मा और क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को रेखांकित किया।
बिलासपुर में बड़े ऐलान और नामकरण: मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा और उनके नाम पर चौक स्थापित करने की घोषणा की। इसके अलावा लाल खदान ओवरब्रिज का नाम शहीद वीर नारायण सिंह के नाम पर रखने, कोटा में सामुदायिक भवन और बेलगाना में बिरसा मुंडा महाविद्यालय के निर्माण की घोषणा की गई।
बस्तर में नक्सलवाद का सफाया और विकास: मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर जैसे विशाल क्षेत्र में जहां 40 साल से विकास अछूता था, आज डबल इंजन सरकार के प्रयासों से नक्सलवाद का खात्मा हो रहा है। उन क्षेत्रों में अब सड़कें, बिजली, स्कूल, अस्पताल और ‘मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान’ जैसी सुविधाएं पहुंच रही हैं।
‘धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना’ और ‘पीएम जनमन’: छत्तीसगढ़ के 6,691 गांवों को ‘धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना’ से जोड़ा गया है। विशेष पिछड़ी जनजातियों (PVTG) जैसे कोरवा, बिरहोर, कमार, बैगा के लिए चलाई जा रही ‘पीएम जनमन योजना’ के तहत पक्के आवास, सड़क, शुद्ध पानी और मोबाइल मेडिकल यूनिट की सुविधा मिल रही है।
शिक्षा और युवाओं के लिए सौगातें: छत्तीसगढ़ में एकलव्य विद्यालयों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ मेडिकल कॉलेजों की संख्या 1 से बढ़ाकर 15 से अधिक कर दी गई है। दिल्ली स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल की क्षमता 50 से बढ़ाकर 200 सीटें कर दी गई है, जिससे आदिवासी छात्र-छात्राएं राजधानी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग कर सकें।











Leave a Reply