छत्तीसगढ़ में जनजाति गौरव दिवस का ऐतिहासिक आयोजन धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित विशाल सभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और छत्तीसगढ़ के तमाम वरिष्ठ नेतागण शामिल हुए। इस दौरान बिलासपुर की जनता को लगभग 120 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों और परियोजनाओं का लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि महज़ 25 वर्ष की अल्प आयु में अपने त्याग, तपस्या, संघर्ष और बलिदान से भगवान बिरसा मुंडा ने जो इतिहास रचा, वह आज भी देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि कैसे आदिवासी नायकों को उनका वास्तविक इतिहास और सम्मान अब मिल रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में अलग जनजाति कार्य मंत्रालय के गठन से लेकर वर्तमान में आदिवासी बहुल क्षेत्रों के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं तक, सरकार समाज के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।
ये खबर भी पढ़ें —: बिलासपुर में जनजातीय गौरव दिवस पर सीएम साय का बड़ा ऐलान
छत्तीसगढ़ सरकार ने यह ऐतिहासिक निर्णय लिया है कि राज्यभर में 16 से 18 नवंबर तक तीन दिवसीय ‘जनजाति गौरव दिवस’ मनाया जाएगा, जिससे आदिवासी समाज के वीर सपूतों और उनके योगदान को घर-घर तक पहुँचाया जा सके। अंत में समाज को एकजुट रहने और देश के वैभव को बढ़ाने का संदेश देते हुए “जय जोहार, जय छत्तीसगढ़” के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।











Leave a Reply