छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
कोरबा में भव्य आयोजन, राज्यपाल ने जोड़ों को दिए आशीर्वाद और मदद

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका आज कोरबा जिले के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने कटघोरा विकासखंड के ग्राम ढपढप-बांकीमोंगरा में आयोजित दिव्य हनुमंत कथा और 108 दिव्यांग एवं जरूरतमंद कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नवविवाहित जोड़ों से मुलाकात कर उनके सुखद और सफल वैवाहिक जीवन की कामना की। साथ ही सभी जोड़ों को सम्मान स्वरूप 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की।
इस दौरान कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने भी राज्यपाल से सौजन्य भेंट की। कार्यक्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत सहित प्रशासनिक अधिकारी और आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।




