छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
जगदलपुर : गरीबों की बजाय पूंजीपतियों को समर्थन देने वाली है भाजपा सरकार- बघेल
जगदलपुर : छत्तीसगढ़ मन्ध्याह भोजन रसोइया संघ के जायज मांगों के समर्थन में अपने कार्यकर्ताओं के साथ विधायक लखेश्वर बघेल बकावंड ब्लाक के हड़ताली पंडाल पंहुचे।
लखेश्वर बघेल ने रसोइया संघ की मांगों को जायज बताते हुए कहा कि वर्तमान में न्यूनतम वेतन में किसी परिवार का गुजारा संभव ही नही है। प्रदेश सरकार सिर्फ पूंजीपतियों को संतुष्ट करने मे मस्त है निम्न व कमज़ोर तबके के लोगो के प्रति संवेदनहीन हो गई है।
रसोइया संघ के पदाधिकारियों से भेंट करते हुए लखेश्वर बघेल ने कहा कि उनकी न्यायोचित मांगों के पूरा होने तक वे उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। लखेश्वर बघेल के साथ ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम बिछाई, जानकी सेठिया, गोविंद राम बघेल, मधु निषाद, वीरेंद्र सेठिया , जानकी भारती, जगमोहन बघेल उपस्थित रहे।