बॉलीवुड

जगदलपुर : साढ़े 6 लाख के गांजा समेत 7 तस्कर गिरफ्तार

 जगदलपुर, :  बस्तर संभाग पुलिस ने सुकमा एवं कोंडागंाव जिले में अलग-अलग दबिश देकर 130 किलो गांजा समेत 7 तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बरामद गांजे का बाजार मूल्य साढ़े छह लाख रूपए आंका गया है।
कोंंडागांव जिले की फरसगांव थाना पुलिस ने बीती रात गांजा का अवैध परिवहन करने वाले चार युवकों को  पकड़ा है। रूटीन चेकिंग के लिए पुलिस ने थाना के सामने मोबाइल चेकपोस्ट लगाया था। इस दौरान एक कार की चेकिंग की गई तो उसमें रखा 42 किलो गांजा पुलिस को मिला। पकड़े गए अमरावती निवासी वर्मन बानुआ कोड़े, पवन सोलंकी, विनोद सोलंकी और नागपुर के मो फिरोज ने बताया कि वे गांजा उड़ीसा से महाराष्ट्र के अमरावती ले जा रहे थे।
एक अन्य कार्रवाई में सुकमा जिले की दोरनापाल पुलिस ने बीती शाम गांजा परिवहन करते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में दो अलग-अलग गाडिय़ों को भी जब्त किया है। एसडीओपी विवेक शुक्ला ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहनों को रोककर इनकी तलाशी ली तो स्वीफ्ट और स्कार्पियो गाडिय़ों से 87 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा परिवहन कर रहे तीन आरोपियों इराकपल्ली निवासी वी प्रेम सिंग, तेलंगाना निवासी संगा रेड्डी और ननोथ प्रकाश को गिरफ्तार कर दोनों गाडिय़ों को जब्त कर लिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अमित सिंह, एसआई भीष्म पिस्दा एवं चौधरी मौजूद रहे।
 
 जगदलपुर साढ़े 6 लाख के गांजा समेत 7 तस्कर गिरफ्तार
जगदलपुर, 21 जनवरी (आरएनएस)।  बस्तर संभाग पुलिस ने सुकमा एवं कोंडागंाव जिले में अलग-अलग दबिश देकर 130 किलो गांजा समेत 7 तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बरामद गांजे का बाजार मूल्य साढ़े छह लाख रूपए आंका गया है।
कोंंडागांव जिले की फरसगांव थाना पुलिस ने बीती रात गांजा का अवैध परिवहन करने वाले चार युवकों को  पकड़ा है। रूटीन चेकिंग के लिए पुलिस ने थाना के सामने मोबाइल चेकपोस्ट लगाया था। इस दौरान एक कार की चेकिंग की गई तो उसमें रखा 42 किलो गांजा पुलिस को मिला। पकड़े गए अमरावती निवासी वर्मन बानुआ कोड़े, पवन सोलंकी, विनोद सोलंकी और नागपुर के मो फिरोज ने बताया कि वे गांजा उड़ीसा से महाराष्ट्र के अमरावती ले जा रहे थे।
एक अन्य कार्रवाई में सुकमा जिले की दोरनापाल पुलिस ने बीती शाम गांजा परिवहन करते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में दो अलग-अलग गाडिय़ों को भी जब्त किया है। एसडीओपी विवेक शुक्ला ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहनों को रोककर इनकी तलाशी ली तो स्वीफ्ट और स्कार्पियो गाडिय़ों से 87 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा परिवहन कर रहे तीन आरोपियों इराकपल्ली निवासी वी प्रेम सिंग, तेलंगाना निवासी संगा रेड्डी और ननोथ प्रकाश को गिरफ्तार कर दोनों गाडिय़ों को जब्त कर लिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अमित सिंह, एसआई भीष्म पिस्दा एवं चौधरी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button