छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर : प्रधानमंत्री के रायपुर प्रवास के दौरान आवश्यक व्यवस्था

रायपुर :  नगर निगम रायपुर के आयुक्त रजत बंसल ने दिनांक 14 अपै्रल 2018 शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रायपुर छ.ग. प्रवास के दौरान नगर निगम रायपुर की ओर से आवष्यक व्यवस्था सुनिष्चित करने नगर निगम रायपुर के जोन कमिष्नर जीएस क्षत्री को समन्वयक अधिकारी नियुक्त किया है। आयुक्त बंसल ने इस दौरान उपायुक्त राजस्व आरके डोंगरे को आवारा मवेषियों को पकडने की व्यवस्था करने, प्रभारी अधीक्षण अभियंता राकेष गुप्ता को नगर में विषेष रूप से तेलीबांधा से माना विमानतल की क्षतिग्रस्त मार्गो की आवष्यकता के अनुसार मरम्मत करवाने,

कार्यपालन अभियंता जल एके माल्वे को पेयजल व्यवस्था करवाने, स्वास्थ्य अधिकारी विजय पांडे को सफाई व्यवस्था, दवाईयों के छिडकाव विषेष रूप से तेलीबांधा व्हीआईपी रोड की सफाई व्यवस्था करवाने, कार्यपालन अभियंता विद्युत लोकेष चंद्रवंषी को सम्पूर्ण नगर की स्ट्रीट लाईट व्यवस्था करवाने, नगर निवेषक बीआर अग्रवाल को तेलीबांधा से माना विमानतल मार्ग की अवैध होर्डिग्स एवं यातायात में बाधक होर्डिग्स को हटाने का कार्य करवाने का प्रषासनिक दायित्व सौपा है। आयुक्त बंसल ने उक्ताषय के प्रषासनिक आदेष को तत्काल प्रभावषील कर दिया है।

 रायपुर : भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की जयंती 14 को आयोजित
रायपुर : महापौर प्रमोद दुबे एवं नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के अध्यक्ष राधेष्याम विभार ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम संस्कृति विभाग ने दिनांक 14 अपै्रल 2018 को सुबह 10 बजे राजधानी शहर के कलेक्टोरेट चौक के पास स्थित भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की प्रतिमा के सामने उनको ससम्मान नमन करने जयंती कार्यक्रम आयोजित किया है। महापौर दुबे व निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष विभार ने नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग की ओर से समस्त राजधानीवासियों से 14 अपै्रल को सुबह 10 बजे भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अम्बेडकर को उनकी जयंती पर ससम्मान नमन करने अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button