शाहरूख की पठान मूवी के बेशर्म रंग गाने पर विवाद के बीच जानें क्यों मचा है बवाल
पठान मूवी

पठान फिल्म का गाना बेशर्म रंग का विवाद है की थमने का नाम ही नहीं ले रहा। बॉलीवुड की दुनिया में इस समय किसी चीज पर यदि सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह दीपिका पादुकोण फिल्म Pathaan के पहले गाने बेशरम रंग में उनके लुक पर विवाद गहराता जा रहा है. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण की बिकिनी के भगवा रंग पर सवाल उठ रहा है। जिसको लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में जमकर बवाल चल रहा है।
इस गाने की कई लीडर और फिल्मी Stars आलोचना कर चुके हैं। इसी के साथ हाल ही में एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है जिसमे वह गाने की आलोचना कर रही हैं। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दीपिका की गाने में पहनी भगवा बिकिनी पर आपत्ति दर्ज कराई थी. अब शर्लिन चोपड़ा भी उनके Support में आई हैं, और दीपिका के लुक को गलत बताया है|
शर्लिन को लगता है कि दीपिका टुकड़े टुकड़े गैंग की सदस्य है. शर्लिन ने इसे बर्दाश्त के बाहर बताया है. फिल्म पठान के गाने बेशरम रंग में दीपिका, एक बार भगवा रंग की बिकिनी में नजर आई हैं, और यही विवाद का कारण बन गया है. इसे लेकर बायकॉट पठान फिर से ट्रेंड करने लगा है|
शर्लिन चोपड़ा का कहना है, ‘भगवा रंग करोड़ों लोगों के लिए शुद्धता, विश्वास और आस्था का रंग है. ऐसे में दीपिका यूं भगवा रंग बिकिनी पहनना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. वे यहीं नहीं रुकतीं, वे कहती हैं, कि अगर ये बिकनी हरे रंग की होती तो आप सभी जानते हैं, कि क्या होता है. उन्होने दीपिका पादुकोण को टुकड़े टुकड़े गैंग की समर्थक बताया हैं. उन्होने कहा कि मैं पूरी तरह से डॉ. नरोत्तम मिश्रा से सहमत हूं|
वैसे हमें तो लगता है कि इस विवाद को शांत करने के लिए, फिल्म से इस तरह के सीन को हटा देना चाहिये. लेकिन इस पर आपकी क्या राय है, कमेंट कर जरूर बताएं”|