देश

नई दिल्ली ; कश्मीर में सर्द हवाओं का कहर, उत्तर भारत की ट्रेनें प्रभावित

नयी दिल्ली  : कश्मीर में मौसम सर्द बना हुआ है जबकि दिल्ली में आज सुबह ठंड रही जिससे ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। घाटी और लद्दाख क्षेत्र में ज्यादातर स्थानों पर पारा लुढक़ गया। श्रीनगर में पारा शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला आया । वैसे यह उसकी पिछली रात के तापमान शून्य से 3.9 डिग्री नीचे से थोड़ा अधिक था। मौसम विभाग ने नौ फरवरी तक राज्य में मुख्यत: शुष्क मौसम रहने का अनुमान व्यक्त किया है जिसके बाद कुछ दिन वर्षा हो सकती है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री रहा जो इस सीजन के औसत से तीन डिग्री कम है। रेलवे मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार उत्तर की दस ट्रेनें रद्द कर दी गयीं, 19 ट्रेनें देरी से चल रही हैं जबकि तीन का समय बदल दिया गया। पंजाब और हरियाणा में मौसम सर्द बना हुआ है। आदमपुर 2.6 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य है। हरियाणा में करनाल चार डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडी जगह रही। हिमाचल प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर शीतलहर चलती रही। वैसे न्यूनतम तापमान आंशिक रुप से बढ़ा। इस क्षेत्र में दिन में हवा चलती रही और आसमान में बादल छाया रहा। मौसम विभाग ने कल ऊंची और मध्यम पहाडिय़ों पर वर्षा एवं बर्फबारी का अनुमान व्यक्त किया है। अधिकतम तापमान में थोड़ी कमी आयी और उना में 25.2 डिग्री तापमान के साथ गर्माहट रही।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button