रायपुर, मुख्यमंत्री डॉ. सिंह अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजधानी रायपुर से सवेरे 11 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12 बजे जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम खारीबहार पहुंचें, जहां वे कई विकास कार्यों की सौगात जिलावासियों को दी। मुख्यमंत्री ने यहां ईब नदी पर नव-निर्मित पुल सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री अम्बिकापुर (सरगुजा) पहुंचेंगे और वहां जिले के विकास के लिए लगभग 878 करोड़ 69 लाख रूपए की लागत के कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। डॉ. सिंह इनमें से वहां 731 करोड़ 50 लाख रूपए लागत से बनने वाले अम्बिकापुर- पत्थलगांव मार्ग और अम्बिकापुर में 97 करोड़ 57 लाख रूपए की लागत से बनने वाली 10.81 किलोमीटर रिंग रोड का भूमिपूजन और लगभग 13 करोड़ 17 लाख रूपए लागत के कार्यो का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के कुल 12 हजार 630 हितग्राहियों को 21 करोड़ 6 लाख रूपए की अनुदान राशि के चेक और सामग्री का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.45 बजे रायपुर लौट आएंगे।
Related Articles
Please comment