Uncategorized
महासमुंद ; पिरदा में पांच कुंडीय महायज्ञ
महासमुंद,: ग्राम पिरदा में 3 से 5 फरवरी तक श्रद्धा संवर्धन 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 4 फरवरी को प्रात: 6 से साढ़े 7 बजे सामूहिक जप, ध्यान, प्रज्ञा योग व्यायाम, 8 से 12 बजे देवपूजन, गायत्री महायज्ञ, दोपहर ढाई से 4 बजे तक युवा सम्मेलन, युवा भाईयों-बहनों को संदेश, शाम 5 से रात्रि 8 बजे संगीत प्रवचन एवं दीप महायज्ञ, 5 फरवरी को प्रात: 6 से साढे 7 बजे सामूहिक जप, ध्यान, प्रज्ञा योग व्यायाम, प्रात: 8 से 1 बजे गायत्री महायज्ञ, विभिन्न संस्कार, पूणार्हूति एवं टोली विदाई होगी। वहीं पुंसवन, नामकरण, मुंडन, विद्यारंभ, दीक्षा आदि नि:शुल्क संपन्न होगी।