महासमुंद : भक्तराज गुहा निषाद समाज के लिए गौरव
महासमुंद, : ग्राम घोड़ारी एवं बडग़ांव में मड़ई मेला एवं भक्त गुहाराज जयंती का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद चंदूलाल साहू थे। अध्यक्षता पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह गोल्डी, जिला महामंत्री येतराम साहू, योगेश्वर चंद्राकर, रामआश्रय यादव, दूजराज साहू थे। इस मौके पर सांसद साहू ने कहा कि हमारी परंपरा हमारी संस्कृति ही हमारी धरोहर है। मड़ई मेला भी छत्तीसगढ़ की एक धरोहर है। भक्तराज गुहा निषाद समाज के लिए गौरव है। हम सबको गर्व है कि ऐसे सहज और सरल समाज के व्यक्ति भगवान श्रीराम को भी अपने नौका में बिठाने विवश कर दिए। पूर्व राज्यमंत्री चंद्राकर ने भक्त गुहाराज की जयंती में संकल्प लेने और अंदर की बुराई को त्याग कर अच्छे मार्ग पर चलने प्रेरित किया। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर निषाद समाज के जोहतराम निषाद सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।