छत्तीसगढ़महासमुंद

महासमुंद ; मिनी गोल्फ की राष्ट्रीय स्पर्धा में पूजा और दुर्गा ने जीता गोल्ड

 महासमुंद : मिनी गोल्फ की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले की खिलाड़ी पूजा चौधरी, दुर्गा भोईहार ने गोल्ड मैडल जीता। पूजा ने प्रतियोगिता के मिक्स डबल एवं टीम इवेंट में हिस्सा लेते हुए दोनों में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है। 6वीं सीनियर नेशनल मिनी गोल्फ  स्पर्धा का आयोजन महाराष्ट्र के नागपुर में 17 से 21 जनवरी तक किया गया था। 5 दिवसीय प्रतियोगिता में राज्य की टीम और खिलाड़ी भाग लेने पहुंचे थे। छत्तीसगढ़ की टीम में महासमुंद से पूजा और दुर्गा शामिल थीं। पूजा और दुर्गा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टीम को गोल्ड मैडल दिलाया। वर्तमान में दोनों खिलाड़ी छत्तीसगढ़ पुलिस में आरक्षक पद पर महासमुंद जिले में पदस्थ हैं।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button