बॉलीवुड

महासमुंद : सोय हुए चार लोगों पर फरसा से वार, दो की मौत, दो घायल

महासमुंद : बसना गढफ़ूलझर में बीती रात घर में सो रहे चार लोगों पर फरसा से ताबड़तोड़ वार कर दिया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया। इधर पुलिस हत्यारो की तफ्तीश में जुट गई है।
  बसना थाना प्रभारी केके वाजपेयी ने बताया कि बीती रात सूचना मिली कि गढफ़ूलझर बुधवार की रात करीब ११-१२ बजे बरिहा परिवार में किसी ने फरसे से वार कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची। जहां देखा कि कैपफूतो बाई पति कार्तिक बरिहा (७०), अभिषेक बरिहा पिता नंदकुमार (१०), साधनी बाई एवं अनुज बरिहा खून से सने हुए पड़े थे। वृद्धा मृत अवस्था में पड़ी थी, वहीं एक १० वर्षीय बच्ची सुरक्षित थी। पुलिस ने घायल साधनी बाई, अनुज बरिहा एवं अभिषेक बरिहा को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने अभिषेक बरिहा को मृत घोषित कर दिया। वहीं साधनी बाई एवं अनुज का प्राथमिक उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया। पुलिस का कहना है कि हत्या के संदिग्ध आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, इससे पूछताछ जारी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही थी।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button