देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

मुंबई : दाऊद का साथी फारुक दुबई से गिरफ्तार

 मुंबई  :  मुंबई बम ब्लास्ट 1993 के आरोपी और दाऊद के बेहद करीबी फारुक टकला को सीबीआइ ने दुबई में गिरफ्तार किया है। उसे गुरुवार को दुबई से मुंबई लाया गया है। फारुक को दाऊद इब्राहिम का दायां हाथ बताया था। 1993 ब्लास्ट के बाद 1995 में फारुक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। मुंबई में सीबीआई फारुक टकल से पूछताछ कर रही है।  फारुक ब्लास्ट के बाद ही भारत से भाग गया था। गुरुवार सुबह फारुक के एयर इंडिया के विमान से मुंबई लाया गया जिसके बाद उसे सीधे सीबीआइ ऑफिस ले जाया गया। सीबीआई उसे टाडा कोर्ट में पेश करेगी और उसकी कस्टडी लेने की कोशिश करेगी।

1520493297EUCसीबीआई को फारुक से कई और जानकारी मिलने की उम्मीद है। सीबीआई फारुक से और साथियों और दाऊद से जुड़ी जानकारी निकालने की कोशिश करेगी। राकांपा नेता और वरिष्ठ आपराधिक वकील मजिद मेनन ने कहा कि फारुक टकला का वापस मुंबई आना यह तथ्य यह दर्शाता है कि उसने ट्रायल के लिए वापस आने की इच्छा व्यक्त की थी। उसे निश्चित रूप से हिरासत में भेज दिया जाएगा और जमानत के बारे में कोई प्रश्न ही नहीं उठता है। अगले विकास तक वह जेल में रहेगा। दाऊद इब्राहिम के सहयोगी फारूक टकला के वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम ने कहा कि यह एक बहुत बड़ी सफलता है। फारुक 1993 में हुए मुंबई बम विस्फोटों में शामिल था। यह डी-गैंग के लिए बहुत बड़ा झटका है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button