जगदलपुर, विकासखंड बकावंड के ग्राम पंचायत हुआ सुआचोण्ड में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक लखेश्वर बघेल के पहुंचते ही ग्रामीणजनों ने बाजेगाजे के साथ अभिनंदन किया।
नववर्ष 2018 क्षेत्र की जनता व कृषकों के लिए विकास व मंगलमय हो सूर्यदेव के उत्तरायण होने पर भारतवर्ष के उजाले में वृद्धि के प्रतीक पर्व पर सभी का जीवन भी प्रकाशमान हो इन्ही मंगलकामनाओं के साथ लखेश्वर बघेल ने विकास की राह में सदैव की भांति तत्पर व सक्रिय रहने का आश्वासन देते हुए कार्यकर्ताओं को सजग व गांव के अंतिम व्यक्ति को विकास की धारा से जोडऩे के लिए कहा। नव वर्ष 2018 में आम आदमी की जीत हुई है। भू राजस्व संशोधन विधेयक की वापसी से ही वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की दमनकारी एवं अनीतियों का पर्दाफाश हुआ एवं कांग्रेस पार्टी जो कि आम लोगों की पार्टी है ज़मीन से जुड़ी हुई है उसकी और आम आदमी की जीत हुई है।
प्रदेश सरकार को अंतत: आम आदमी के सामने झुकना ही पड़ा
जुमलेबाजों के झूठे आश्वासनों व सपनो से बाहर निकलते हुए ग्राम संवारा के बीजेपी के सोनुराम और पारेश्वर कश्यप ने आज उत्तरायण के अवसर पर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। फूलमाला पहनाते हुए उनका पार्टी में स्वागत किया। इसी प्रकार सभी व्यक्तियों ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं को सत्ता के नशे में चूर साम्प्रदायिक ताकतों को सत्त्ता से बेदखल करने के लिए एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ संघर्षरत रहना पड़ेगा।
मिलन समारोह मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर लखेश्वर बघेल के साथ बकावंड ब्लाक के कांग्रेस अध्यक्ष शिवराम बिसाई, करपावंड ब्लॉक के अध्यक्ष देवराज बघेल, जानकीराम सेठिया, बुधुराम बघेल, महेश कुर्रे, लखेश्वर कश्यप, कामता कोराम, शरद सिन्हा, दिनेश यदु, अनिल पांडेय, विनोद पांडेय, बालकराम जोशी, राजू नागे, बालेश दुबे, वीरेंद्र सेठिया, मधु निषाद, राजेंद्र गुप्ता, शोभाराम, मंगडूराम, घनश्याम, जदू राम एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण व कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Please comment