छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
रायपुर: चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट नितिन लोढा जैन संत, पूनम बनेंगी जैन साध्वी
रायपुर: नगर के चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट नितिन कुमार लोढा और उनकी धर्मपत्नि पूनम देवी लोढा भैरव सोसायटी रायपुर से इन्दौर के लिए ज्ञान गच्छाधिपति विद्धान जैन संत प्रकाशमुनि के पास जैन धर्म की दीक्षा ग्रहण करने के लिए रवाना हो गए हैं। यह जानकारी रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश बरलोटा ने दी। उन्होंने कहा कि, 22 जनवरी को बसन्त पंचमी के दिन वे जैन संत और जैन साध्वी के रूप में परिणीत हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि, न ही उन्होंने किसी प्रकार का स्वागत और न ही किसी अन्य प्रपंच में पडक़र उन्होंने जिस सादगी का परिचय दिया है वह कबीले तारीफ़ है। उन्होंने कहा धर्म के क्षेत्र में उन्होंने न केवल नगर को बल्कि छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।