रायपुर शारीरिक अक्षमताओं के चलते दिव्यांगजनों का सामान्य जीवन गुजर बसर करना कठिनाईयों से भरा होता है किन्तु श्रद्वेय स्व. संतोष कुमार गुप्ता खेल के क्षेत्र में विशेषकर क्रिकेट के खेल में 29 वर्षों तक शारीरिक संघर्ष करने के बाद मैदान में उतरे और उन्होंने दिव्यांगजनों के लिए एक मिसाल कायम की। यह उद्गार स्व. गुप्ता के बारे में छग दिव्यांग अधिकार एवं खेल क्रिकेट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार बिसेन ने प्रेस क्लब रायपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में व्यक्त किये। बिसेन ने बताया कि सामान्य लोगों की तरह दिव्यांग क्यों नहीं खेल सकते की भावना को साकार करने में स्व. गुप्ता ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपने प्रत्यनों से भिलाई इस्पात संयंत्र के सहयोग से दिव्यांगों के लिए क्रिकेट मैदान आरक्षित करने के लिए राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री से लेकर देश विदेश तक पत्राचार किया। बिसेन ने बताया कि उनके इसी सदप्रयासों के चलते राज्य के खेल नियमों के अनुसार 50 प्रतिशत जिलों में छग दिव्यांग अधिकार एवं खेल क्रिकेट महासंघ का पंजीयन किया गया है । संस्था द्वारा 17 फरवरी से 19 फरवरी के मध्य महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित टीम में सदस्यों को खेलने का मौका मिलेगा।
Please comment