रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल 9 मार्च को पेंड्रा से खाटी जिला अनुपपुर में मिरिया पुष्पराजगढ़ तक दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा यात्रा में शामिल होंगे।
श्री बघेल इस यात्रा में शामिल होने के लिए आज रात 9.15 बजे सारनाथ एक्सप्रेस से पेंड्रा के लिए रवाना होंगे। वहां से वे खाटी जिला अनुपपुर जाकर मिरिया पुष्पराजगढ़ तक दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा यात्रा में शमिल होंगे। यात्रा में शामिल होने के बाद वे दोपहर बाद रायपुर लौट आएंगे।
Please comment