रायपुर : सरसींवा थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया रोड में सोमवार की तडक़े एक तेज रफ्तार स्कार्पियों वाहन नीम पेड़ से जा टकराई। जिससे उसमें सवार दो व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 6 लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि स्कार्पियों वाहन में सवार सभी लोग जिला पंचायत खोरपा के निवासी है। सभी लोग स्कार्पियों में सवार होकर गंगासागर पुरी गए थे। वहां से जब वापस बिलासपुर लौट रहे थे तो वाहन की गति काफी तेज थी।
जैसे ही तडक़े साढ़े 5 बजे वाहन सरसींवा थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया के पास पहुंची तो चालक वाहन में से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सडक़ किनारे लगे नीम पेड़ से जा टकराई। जिससे स्कार्पियों में सवार दो व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 6 लोग घायल हो गए। जिसे 108 की मदद से बिलासपुर सिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों व घायलों का नाम नहीं मिल पाया है।