विदेश

वशिंगटन : मदद बंद होने बाद भी पाक के रवैये में कोई बदलाव नहीं: अमेरिकी अधिकारी

वॉशिंगटन  : यह स्पष्ट हो चुका है कि वॉशिंगटन किसी भी हाल में अब इस्लामाबाद को पहले की तरह माफ करने के मूड में नहीं है। भले ही अमेरिका और पाकिस्तान अपने रिश्ते सुधारने में जुटे हों लेकिन वॉशिंगटन लगातार पाकिस्तान पर नजर बनाए हुए है। एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने बयान दिया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा पाकिस्तान कोदी जाने वाली दो अरब डॉलर की सुरक्षा सहयोग रोकने की घोषणा के बाद भी पाकिस्तान के रवैये में कोई निर्णायक और सतत बदलाव नहीं आया है।
बता दें कि यह रोक लगभग दो महीने पहले लगाई गई थी। दक्षिण और मध्य एशिया की प्रधान सहायक उप मंत्री ऐलिस वेल्स ने कहा, हमने पाकिस्तान के रवैये में अब तक कोई निर्णायक और सतत बदलाव नहीं देखा है,  1520339138magesलेकिन हम निश्चित ही पाकिस्तान से उन विषयों पर संपर्क जारी रखेंगे जहां हमारा मानना है कि वह तालिबान के समीकरण बदलने में सहायक भूमिका निभा सकता है।अफगानिस्तान में हाल ही में संपन्न हुए काबुल सम्मलेन के बाद संवाददाताओं से बातचीत में वेल्स ने कहा कि अफगानिस्तान में शांतिबहाली की प्रक्रिया में पाकिस्तान की भूमिका बहुत महत्त्वपूर्ण है। अफगानिस्तान- पाकिस्तान संबंधों को काफी महत्त्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिकी इन द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने के प्रयासों का समर्थन करता है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button