24 Hindu refugees who reached Chhattisgarh from Sindh, Pakistan pleaded – Let us settle here

पाकिस्तान के सिंध से छत्तीसगढ़ पहुंचे 24 हिंदू शरणार्थियों की गुहार – हमें यहीं बसने दीजिए

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर इन दिनों एक खास वजह से चर्चा में है। हाल ही में पाकिस्तान के सिंध प्रांत से 24 लोगों का एक समूह रायपुर पहुंचा है, जिन्होंने खुद को सिंधी हिंदू समुदाय का बताया है। इन लोगों ने दावा किया है कि वे धार्मिक प्रताड़ना से तंग आकर भारत आए हैं और अब वे यहीं शरण चाहते हैं।

ये समूह ऐसे वक्त में भारत पहुंचा है, जब देशभर में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर गुस्सा है, और केंद्र सरकार ने गैरकानूनी रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील की है कि ऐसे विदेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें देश से वापस भेजा जाए।

हालांकि, इन 24 लोगों ने 25 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात कर अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि वे पाकिस्तान में धार्मिक आधार पर प्रताड़ित हो रहे थे और अब भारत में सुरक्षित जीवन की उम्मीद लेकर आए हैं। उनका कहना है कि वे वापस नहीं जाना चाहते।

इस मुलाकात का वीडियो खुद गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है, जिसमें ये लोग शांतिपूर्वक बैठकर मंत्री के सामने अपनी बात रख रहे हैं। उन्होंने सरकार से निवेदन किया है कि उन्हें भारत में रहने की अनुमति दी जाए और उचित कानूनी सहायता दी जाए।

Advertisement Carousel
4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18526

Leave a Reply